Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तीर्थ पुरोहित पर फायरिंग, चार गोलियां मारीं:प्रयागराज में दो बाइकों से पहुंचे चार नकाबपोश बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

    1 hour ago

    2

    0

    प्रयागराज के कीडगंज में सोमवार देर रात तीर्थ पुरोहित मार्तंड प्रकाश दुबे (55) पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। दो बाइकों से पहुंचे चार नकाबपोश हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। एक के बाद एक चार गोलियां मारीं और भाग निकले। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। घायल पुरोहित को तत्काल एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिचित से मिलने गए थे घायल मार्तंड यमुना बैंक रोड स्थित काली माई मंदिर के पास रहते हैं। सोमवार रात करीब 11 बजे वह घर से करीब 50 मीटर दूर एक परिचित से मिलने गए थे। इसी दौरान वहां दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने पहले उनका नाम पूछा और फिर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। छह राउंड फायरिंग, चार गोलियां लगीं स्थानीय लोगों के अनुसार, बदमाशों ने छह राउंड गोलियां चलाईं। इनमें से चार गोलियां तीर्थ पुरोहित को लगीं। एक गोली पेट में, दो गर्दन के पास और एक चेहरे के करीब लगी है। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घायल तीर्थ पुरोहित के दो बेटे व एक बेटी है। उनकी पहली पत्नी का निधन हो चुका है। बेटे ने कहा- पिता खतरे से बाहर घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बेटे विक्की दुबे ने बताया कि उनके पिता की हालत अब खतरे से बाहर है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने किसी तरह की रंजिश या विवाद की बात से इंकार किया। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस सूचना पर कीडगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस को घटनास्थल से कई खोखे भी मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। रंजिश और जमीन विवाद के एंगल पर जांच पुलिस शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश और जमीन विवाद समेत कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। कीडगंज थानाध्यक्ष प्रीतम तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमलावरों के मास्क से चेहरा ढके होने की बात सामने आई है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री ओपी-राजभर के गनर युवती ने किया युवती से रेप:4 साल में 2 बार प्रेगनेंट, शादी का झांसा देकर कराया गर्भपात; लाखों रुपये भी ऐंठे
    Next Article
    भाजपा ने पोलिंग एजेंट भी परीक्षा लेकर बनाए:कुछ पॉकेट्स से निकल भाजपा पूरे प्रदेश में छाई; जनता ने ‘बंगाली अस्मिता’ की जगह ‘डबल इंजन’ चुना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment