Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में आज दिखेगा ईद का चांद:28वां रोजा इबादत में गुजरा, बाजारों में बढ़ी भीड़ और तैयारियां तेज

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में रमजान के आखिरी दौर में इबादत और ईद की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को 28वां रोजा नमाज, तिलावत और दुआओं के साथ पूरा किया गया। अब शहर में गुरुवार शाम को ईद का चांद देखने को लेकर लोगों की नजरें आसमान पर टिकी हैं। शहर की मस्जिदों में इन दिनों इबादत का माहौल है। तरावीह की नमाज जारी है और शबे कद्र की आखिरी ताक रात में खास इबादत हुई। एतिकाफ में बैठे रोजेदार लगातार इबादत में लगे हैं और अल्लाह से दुआ कर रहे हैं। आज चांद दिखा तो कल ईद, नहीं तो एक दिन और रोजा ईद करीब आते ही शहर के बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। कपड़े, जूते, सेवइयां और जरूरी सामान की खरीदारी जोरों पर है। अल कलम एसोसिएशन ने मरकजी नूरी जामा मस्जिद अहमदनगर चक्शा हुसैन में दीनी किताबों का स्टॉल लगाया, जिसे लोगों ने सराहा। वहीं गौसे आजम फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंदों को ईद किट बांटी गई। उलमा के अनुसार गुरुवार 19 मार्च को 29वां रोजा पूरा होने के बाद शव्वाल का चांद देखा जाएगा। चांद नजर आने पर शुक्रवार 20 मार्च को ईद मनाई जाएगी। अगर चांद नहीं दिखा तो शुक्रवार को 30वां रोजा रखा जाएगा और शनिवार 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी। चांद देखने और रोजे से जुड़े नियम बताए शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी ने बताया कि इस्लामी महीने 29 या 30 दिन के होते हैं और रोजा चांद देखकर शुरू और खत्म किया जाता है। अगर मौसम साफ न हो तो 30 दिन पूरे किए जाते हैं। मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी ने कहा कि ईद खुशी का दिन है और ईदगाह में नमाज अदा करना बेहतर होता है। कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी ने बताया कि ईद की नमाज के लिए जाते समय तकबीर पढ़ना, पैदल जाना और अलग रास्ते से वापस आना सुन्नत है। एक जगह दो बार नमाज पर शर्तें लागू उलमा ने स्पष्ट किया कि सामान्य स्थिति में एक ही ईदगाह या मस्जिद में दो बार ईद की नमाज अदा करना ठीक नहीं है। हालांकि खास परिस्थितियों में शहर काजी या अधिकृत आलिम की अनुमति से ऐसा किया जा सकता है।रमजान हेल्पलाइन नंबर 8604887862, 9598348521, 9956971232, 7860799059 पर लोगों के सवालों के जवाब दिए जा रहे हैं, जिससे रोजेदारों को धार्मिक जानकारी मिल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेयर बोलीं- दुरुस्त किए जाएं मंदिर जाने वाले रास्ते:कानपुर में नवरात्रि को लेकर नगर आयुक्त और मेयर ने की बैठक
    Next Article
    दिल्ली-NCR में गरज-चमक के साथ बारिश, मौसम बदलने से गर्मी से मिली राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment