Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेयर बोलीं- दुरुस्त किए जाएं मंदिर जाने वाले रास्ते:कानपुर में नवरात्रि को लेकर नगर आयुक्त और मेयर ने की बैठक

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में बुधवार को मेयर और नगर आयुक्त की संयुक्त अध्यक्षता में नवरात्र, रामनवमी और ईद को लेकर बैठक आयोजित की गई। मेयर प्रमिला पांडेय ने निर्देश दिए कि बारा देवी मंदिर में बाहर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, इसलिए वहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि दुकानों को व्यवस्थित किया जाए। बारा देवी में जवारा यात्रा निकलती है और कुछ श्रद्धालु लेटकर मंदिर तक जाते हैं, इसलिए मार्ग पूरी तरह दुरुस्त किए जाएं। मेयर ने यह भी निर्देश दिया कि मंदिर, मस्जिद और ईदगाह जाने वाले रास्तों पर सीवर मेनहोल के ढक्कन खुले न हों और नालियां पटियों से ढकी रहें। साथ ही, मंदिर, मस्जिद और ईदगाहों में होने वाली अस्थायी सजावट की व्यवस्था भी ठीक ढंग से कराई जाए। मेन होल और नाली के स्लैब खुले न रहें जीएम जलकल आनन्द कुमार त्रिपाठी ने कहा कि नवरात्र में जहां पर भण्डारा का कार्यक्रम होता है वहां पर टैंकर की व्यवस्था की जाती है। ईद में 16 स्थानों पर टैंकर की व्यवस्था की जाती है। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा- कानपुर महानगर में हर जोन मे मन्दिर है, तीन-चार मुख्य मन्दिर है। मन्दिरों के पास पानी, टॉलेट, साफ-सफाई, परिक्रमा स्थल की साफ-सफाई, मेन होल, नाली के स्लैब खुले न रहे इत्यादि अभियन्त्रण व स्वास्थ्य विभाग मिलकर देखें। पूजा से संबंधित कपड़ा नाली में न बहे नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि कोई भी पूजा से सम्बन्धित कपड़ा इत्यादि नाली में न बहे। मन्दिर में पानी से कीचड़ की स्थिति न उत्पन्न हो, क्योंकि श्रद्धालुओं के पैर फिसल सकता है। कर्मचारियों की उपस्थिति मौके पर जाकर सत्यापित करें। बारा देवी मन्दिर के पीछे अतिक्रमण एवं नालियों की सफाई करायें। मन्दिरों, मस्जिद के पहुंच मार्ग के पास होने वाले कार्य की तत्काल कार्य योजना लोकेशन के आधार पर बनाकर प्रस्तुत करें। बैठक में अपर नगर आयुक्त मो. आवेश, जगदीश यादव, अनूप कुमार वाजपेयी, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनमोहन आर्या, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय संख्वार आदि रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा महिला सभा ने गैस सिलेंडर संकट पर किया प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग उठाई
    Next Article
    गोरखपुर में आज दिखेगा ईद का चांद:28वां रोजा इबादत में गुजरा, बाजारों में बढ़ी भीड़ और तैयारियां तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment