Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में AAP का स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन:बढ़ते बिजली बिल-जबरन मीटर लगाने को लेकर किया विरोध, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में स्मार्ट मीटर के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और कार्यकर्ता रविवार को सड़कों पर उतरे। शास्त्री चौक पर जुटकर उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और स्मार्ट मीटर योजना को बंद करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर- तख्तियां लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे। शास्त्री चौक पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और स्मार्ट मीटर के खिलाफ आवाज उठाई। इस दौरान लगातार नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह योजना आम लोगों के लिए परेशानी बनती जा रही है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। जबरन मीटर लगाने का आरोप जिला अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लोगों के घरों में बिना सहमति के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है और यह एक तरह से लोगों से ज्यादा पैसा लेने का तरीका बन गया है। उन्होंने कहा कि जब तक यह व्यवस्था बंद नहीं होगी, तब तक विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में काफी बढ़ोतरी हो रही है। पहले से महंगाई से परेशान लोगों पर अब बिजली का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। इससे आम परिवारों की परेशानी और बढ़ गई है। रिचार्ज के बाद भी बिजली कटने की शिकायत कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि कई बार रिचार्ज करने के बावजूद बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। इससे लोगों को रोजमर्रा के काम में दिक्कत हो रही है और व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वे आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही हैं। उनका कहना था कि बिजली जैसी जरूरी सेवा को मुनाफे का साधन बना दिया गया है। प्रदेशभर में चल रहा विरोध AAP नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर के खिलाफ यह आंदोलन केवल गोरखपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में चल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द फैसला नहीं लिया, तो आगे भी इसी तरह प्रदर्शन जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाली युवक 4.20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार:SSB-यूपी पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में पकड़ा, डॉग लोपी की रही अहम भूमिका
    Next Article
    मथुरा में ससुराल से लौटे युवक की मौत:सुसाइड नोट में ससुराल पक्ष पर आरोप, सास-ससुर और पत्नी समेत 8 पर FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment