Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एआई से अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार:ललितपुर पुलिस ने भेजा जेल, छात्रा के छोटे भाई को फोन कर धमकाया

    1 hour ago

    1

    0

    ललितपुर में एमए की एक छात्रा की फोटो एआई के माध्यम से अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने और ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। पीड़िता ने पांच दिन पहले कोतवाली सदर में इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई थी। पांच हजार वसूले, 50 हजार की कर रहा था मांग पुलिस के अनुसार, नगर क्षेत्र की एक छात्रा की फेसबुक आईडी से फोटो निकालकर शिव कुमार उर्फ शिवपूजन अहिरवार ने एआई की मदद से अश्लील तस्वीर तैयार की और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने छात्रा के छोटे भाई को फोन कर धमकाया और कहा कि यदि पैसे नहीं दिए तो वह उसकी बहन को जान से मार देगा। आरोपी ने फोनपे के माध्यम से पांच हजार रुपये वसूल लिए और बाद में 50 हजार रुपये की और मांग करने लगा। एफआईआर के बाद कार्रवाई पीड़िता ने 23 फरवरी को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले की जांच के बाद कोतवाली सदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। कोतवाली प्रभारी सदर अनुराग अवस्थी ने बताया कि एआई से अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने और धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देह व्यापार में दो पुरुष और दो महिलाएं गिरफ्तार:पुलिस ने 4800 रुपये, आपत्तिजनक सामान बरामद कर मुकदमा दर्ज किया
    Next Article
    गोरखपुर में आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न:एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई, फैसले को बताया न्याय की जीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment