Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में AC में आग लगी, जला घर का सामान:परिजन बोले- भागकर बचाई जान, सरकार हमारी मदद करे

    9 hours ago

    1

    0

    ‘इस आग में कुछ बचा ही नहीं है, न खाने पीने के लिए कुछ है। न रहने लायक ये रूम बचा। मेरी सारी ज्वेलरी, साड़ी कपड़े, मेरे सारे अरमान और मेरी बच्चों का भविष्य सबकुछ इसी मे जल गया। भगवान की कृपा रही की मेरे फैमिली मेंबर,मेरे पति, मेरे दोनों बच्चे सलामत हैं।’ ये बातें मिर्जापुर की रहने वाली नेहा गुप्ता ने सोमवार को अपने कमरे में आग लगने से सारा सामान जल जाने के बाद रोते-बिलखते हुए कही हैं। आपको बता दें की नेहा के पति रितेश गुप्ता जो ड्राई फ्रूट्स का कारोबार करते हैं। सोमवार की सुबह जब रितेश की पत्नी अपने बड़े बेटे को स्कूल छोड़कर घर आती हैं। तबतक रितेश अपने 4 साल के बेटे के साथ बेड पर सोये हुए रहते है। परिवार ने बताया घटना की आपबीती अचानक रितेश की नजर घर के अंदर वायरिंग पर जाती है। जहां शॉर्ट सर्किट होने से हल्का धुआं निकलता देखकर वो दोनों पति पत्नी घबरा जाते हैं। पहले वहां से छोटी चिंगारी निकली। फिर देखते ही देखते वो आग में बदल गई। सबसे पहले नेहा ने अपने छोटे बच्चे को बेड से उठाकर नीचे कमरे में सुरक्षित किया। इसके बाद शोर मचाकर घर के बाकी लोगों को बुलाने लगे। इधर आगे देखते देखते विकराल रूप लेने लगी परिवार के सभी लोगों ने अपने स्तर से बाल्टी टब से आग बुझाने मे जुट गए। तब तक आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। थोड़ी देर बाद जब काबू नहीं पाया गया तो लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही राजघात पुलिस के साथ फरार बिग्रेड की टीम आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। बेडरूम का सारा सामान हुआ राख लेकिन तब तक रूम में आलमिरा का सारा सामान जिसमें कुछ नगद पैसा, जेवर, टीवी, कूलर, वॉशिंग मशीन बाथरूम में लगा गीजर, बच्चों के सारे खिलौने, बड़े बेटे की साइकिल भी नहीं बची। दैनिक भास्कर से बात करते हुए नेता ने बताया कि- सबकुछ मेरे आंखों के सामने हुआ। हम कुछ भी नहीं कर सके। थोड़ी देर में ही आग पूरे कमरे में पकड़ लिया। कुछ भी बचाने का मौका नहीं मिला। यहाँ तक की हमलोग का 3 मोबाईल भी इसी में जल गया। मैं सरकार से यही मांग करती हूँ कि हमलोग की हरसंभव हेल्प करे। मैंने सबसे पहले अपने बेटे को बचाया बोले-रितेश इसके अलावा नेहा के पति रितेश गुप्ता ने कहा कि-उस वक्त मै अपने छोटे बच्चे के साथ सोया था। थोड़ी देर बार मेरी नजर कमरे में उठ रहे हल्के धुएं पर गया। मैं भागकर गया और देखा तो वहां शॉर्ट सर्किट से चिनगारी निकल रही थी। जब तक उसे बुझाने का प्रयास करता तो वो चिंगारी आग का रुप ले लिया था। मैंने अपने बच्चे को लेकर नीचे भागा। इसके बाद हम सबने मिलकर आग बुझाना चाहा। लेकिन उससे निकलने वाली लपटें और तेजी से बढ़ते चली गईं। फायर बिग्रेड के आने के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया लेकिन मेरे रूम का एक समान भी यूज़ करने लायक नहीं बचा। घर के मुखिया के उड़े होश घर के मुखिया ऋषभ गुप्ता ने बताया कि मैं इस घटना के समय बच्चों को स्कूल ड्रॉप करने गया था। मुझे रास्ते में ही पता चल गया की मेरे घर में आग लग गई है। यह सुनते ही मैं घबराते हुए अपने घर के तरफ बढ़ी रहा था कि फायर ब्रिगेड भी रास्ते में मिली। फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग 2 घंटे तक कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तीसरे मंजिल पर मेरे भाई के बेडरूम का सारा सामान जलकर राख हो गया था। चश्मदीद ने बताई आँखों देखी हाल प्रदीप गुप्ता ने दैनिक भास्कर से इस घटना का आँखों देखा हाल बताया। उन्होंने कहा कि- सुबह के लगभग साढ़े 7 बज रहे थे। जब मैं बाहर निकला तो देखा कि ऋषभ के मकान के पीछे आग की लपटें और धुआं निकल रहा था। ये देखकर आसपास के लोग घबराए हुए उनके घर पहुंचे वहाँ जाकर देखा तो सभी लोग आग को बुझाने में लगे हुए थे। मैने भी 20-25 मल्टी बाल्टी पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। मगर आग बुरी तरह से कमरे के कोने कोने तक पहुँच गया था फायर ब्रिगेड के आने के बाद लगभग चार गाड़ियों ने इस पर काबू पाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऊंचाहार सीट से जनता की पहली पसंद बनी सपा:कांग्रेस दूसरे नंबर पर मजबूत, भाजपा तीसरे नंबर पर पसंद; जानिए विधायक की स्थिति
    Next Article
    लखनऊ में बोले ऋषभ पंत सॉरी भाई लोगों:हार से हम भी दुखी होते हैं, रिंकू ने मैदान से प्रिया सरोज को किया हाय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment