Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में अधिशासी अभियंता पर थप्पड़ बरसाए, 6 पर FIR:काला हेलमेट पहनकर हमलावर आए, मारपीट का देखें VIDEO

    11 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के बाढ़ खंड कार्यालय में अधिशासी अभियंता के साथ मारपीट करने और जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। कार्यालय में करीब 20 मिनट तक हंगामा चलता रहा। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी घटना कैद हो गई है। इसमे अधिशासी अभियंता पर काला हेलमेट पहने युवक के साथ अन्य लोग थप्पड़ बरसाते नजर आ रहे हैं। इस मामले में 2 नामजद समेत 6 के खिलाफ हत्या की कोशिश करने की धारा में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। घटना गुरुवार दोपहर करीब एक बजे की है। अधिशासी अभियंता ने कार्यालय के ही क्लर्क पर हमला करने का आरोप लगाया है। कैंट थाने में देर रात अधिशासी अभियंता विपिन सिंह की तहरीर पर क्लर्क दीपक पांडेय, ध्रुव जी सुमन समेत 4 अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश और अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। निरीक्षण के दौरान हमला किया कैंट थाना क्षेत्र में पैडलेगंज स्थित बाढ खंड कार्यालय का मुख्य अभियंता विकास सिंह के साथ अधिशासी अभियंता विपिन सिंह निरीक्षण करने गए थे। आरोप है कि इस दौरान आरोपी क्लर्क अपने साथियों के साथ आकर गालियां देने लगा। विरोध करने पर अधिशासी अभियंता पर हमला कर दिया गया। इस दौरान कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी चिल्लाते हुए बीच बचाव भी करने आए। कर्मचारियों के सामने ही हमलावरों ने अधिशासी अभियंता पर कई थप्पड़ बरसा दिए। इसमे एक युवक ने काला हेलमेट भी लगाया था। जिसका शीशी भी काला था। उसने सबसे पहले हाथ छोड़ा था। घटना के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए निकल गए। अधिशासी अभियंता का आरोप है कि आरोपी क्लर्क दीपक पांडेय एक मामले में सस्पेंड चल रहा है। उसके खिलाफ पहले भी अधिकारियों को शिकायत पत्र दे चुका हूं। CO बोलीं- केस दर्ज कर लिया गया है कैंट थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे से हमला करने वाले आरोपियों की पहचान भी की जा रही है। जो क्लर्क के साथ आए थे। इस संबंध में सीओ कैंट आभा सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल कर साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति को सांप डसवाने वाली को करैत कहां से मिला:मेरठ के सपेरे बोले- इतने खतरनाक सांप को नहीं पकड़ सकते; हम यह काम नहीं करते
    Next Article
    आजम की जौहर यूनिवर्सिटी टूटने से भाजपा को कितना नुकसान?:अवैध तो सपा विरोध क्यों कर रही; 38 इमारतें बचेंगी या ढहेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment