Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्पोर्ट्स अपडेट:द हैंड्रैड 2026 में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स:ने लंदन स्पिरिट को 4 रन से हराया; हॉकी5s एशिया में महिला और पुरुष टीम ने जीता

    3 hours ago

    2

    0

    द हंड्रेड 2026 के पहले पुरुष मुकाबले में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने लंडन स्पिरिट को 4 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मैनचेस्टर ने 100 गेंदों में 9 विकेट पर 138 रन बनाए। जवाब में लंडन स्पिरिट 100 गेंदों में 134 रन ही बना सकी। 139 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही स्पिरिट को आखिरी 10 गेंदों में 21 और अंतिम 5 गेंदों में 12 रन चाहिए थे, लेकिन गस एटकिंसन और जॉनी बेकर ने शानदार गेंदबाजी की। बेकर ने आखिरी दो गेंद पहले लियम लिविंगस्टोन को बोल्ड कर मैनचेस्टर को जीत दिलाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए मैनचेस्टर ने टिम सेफर्ट के 67 रन की मदद से 100 गेंदों में 9 विकेट पर 138 रन बनाए। टीम एक समय 67 गेंदों में 2 विकेट पर 105 रन थी, लेकिन आखिरी 33 गेंदों में सिर्फ 33 रन जोड़ सकी और 7 विकेट गंवा दिए। जवाब में लंडन स्पिरिट के कप्तान लियम लिविंगस्टोन ने 40 गेंदों में 69 रन बनाए। उन्होंने गेंदबाजी में भी 20 गेंदों में 14 रन देकर 2 विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मीरकैट मैच हीरो (प्लेयर ऑफ द मैच) चुना गया। स्पोर्ट्स की यह खबरें भी पढ़ें… हॉकी5s एशिया में महिला टीम ने कजाकिस्तान को 10-0 से हराया, पुरुषों ने बांग्लादेश को 8-3 से मात दी ओमान के मस्कट में चल रही FIH यूथ हॉकी5s एशियन चैंपियनशिप में भारत की महिला और पुरुष टीमों ने लगातार जीत दर्ज की। महिला टीम ने कजाकिस्तान को 10-0 से हराया, जिसमें नौशीन नाज ने 4 और संदीपा कुमारी ने हैट्रिक लगाई। वहीं पुरुष टीम ने बांग्लादेश को 8-3 से मात दी। कप्तान केतन कुशवाहा ने 4 गोल कर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। यह टूर्नामेंट यूथ हॉकी5s वर्ल्ड कप का एशियाई क्वालिफायर भी है। 1 अगस्त से शुरू होगी असम प्रीमियर लीग: 8 टीमें 23 दिन में खेलेंगी 43 मैच, 23 अगस्त को फाइनल असम प्रीमियर लीग (APL) के पहले सीजन का शेड्यूल जारी हो गया है। 1 से 23 अगस्त तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 43 मैच खेले जाएंगे। उद्घाटन मुकाबला 1 अगस्त को चराईदेव सनराइजर्स और बारपेटा ब्रेव्स के बीच होगा, जबकि दूसरे मैच में तेजपुर टाइटंस और डिब्रूगढ़ वॉरियर्स आमने-सामने होंगे। टूर्नामेंट में 40 लीग मैच, दो सेमीफाइनल और 23 अगस्त को फाइनल खेला जाएगा। लीग चरण में हर टीम सात अन्य टीमों से एक-एक बार भिड़ेगी। इसके अलावा तीन रिवर्स फिक्स्चर (रीमैच) भी होंगे। UTT-7 के सेमीफाइनल में पहुंची दबंग दिल्ली TTC बटरफ्लाई अल्टीमेट टेबल टेनिस (UTT) सीजन 7 के क्वार्टरफाइनल में दबंग दिल्ली TTC ने PBG पुणे जगुआर को 10-5 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। पूर्व चैंपियन दिल्ली अब शुक्रवार को लीग चरण में अजेय रही डेम्पो गोवा चैलेंजर्स से भिड़ेगी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में एचवीआर कोलकाता थंडरब्लेड्स का मुकाबला यू मुंबा टीटी से होगा। पुणे ने उमर असार की जीत से बढ़त बनाई, लेकिन इसके बाद दिल्ली ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर मैच पलट दिया। मारिया शाओ ने महिला सिंगल्स में पृथिका पावड़े को 3-0 से हराया और फिर कप्तान जी. साथियान के साथ मिक्स्ड डबल्स भी 3-0 से जीता। साथियान ने पुरुष सिंगल्स में स्नेहित सुरवज्जुला के खिलाफ पहले दो गेम जीतकर दिल्ली का सेमीफाइनल टिकट पक्का किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड टेस्ट मैच भारत में कराने पर विचार:ऑस्ट्रेलिया CEO बोले-भारत बड़ा मार्केट, संभावनाओं के लिए दरवाजे खुले; शेड्यूल व्यस्त होना बड़ी चुनौती
    Next Article
    सचिन ने कहा- पेपर लीक पर नाराजगी जायज:शुभमन गिल ने शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट का समर्थन किया; कैफ बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज गलत

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment