Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में 31°C तापमान, हल्के बादलों से सुहाना मौसम:21 KM/H की रफ्तार से चल रहीं हवाएं, दोपहर बाद कुछ इलाकों में बारिश के आसार

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली में शुक्रवार 24 जुलाई को मौसम ने करवट ली है। सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए रहे और बीच-बीच में धूप भी निकलती रही है। ठंडी हवाओं ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी है। शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि करीब 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद उमस बढ़ सकती है और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शाम तक बारिश के बन रहे आसार मौसम विभाग के मुताबिक दिन में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। फिलहाल बादलों और ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन दोपहर में नमी बढ़ने से उमस महसूस हो सकती है। शाम तक कई स्थानों पर बारिश की बौछारें पड़ने के आसार हैं। 25 जुलाई तक कमजोर रहेगा मानसून मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र कमजोर पड़ने और मानसूनी द्रोणी के दक्षिण की ओर खिसकने से उत्तर प्रदेश में 25 जुलाई तक मानसूनी गतिविधियां सीमित रहेंगी। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में केवल हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। फिलहाल किसी विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। 26 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार के अनुसार 26 जुलाई से मानसूनी द्रोणी के दोबारा उत्तर की ओर खिसकने के साथ प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय होगा। 27 जुलाई से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंकुर हत्याकांड में गांव के तीन आरोपी गिरफ्तार:बागपत में घर से बुलाकर हत्या की, गांव के बाहर फेंका था शव
    Next Article
    लखनऊ में देर रात तक झमाझम बारिश:सुबह से छाए काले बादल; आज दिनभर ऑरेंज अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment