Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बच्चों को दी गई सफलता की सीख:माता-पिता के सम्मान को बताया जरूरी, बोले- बुढ़ापे में रखें पूरा ख्याल

    2 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के जामिया अल इस्लाह एकेडमी, नौरंगाबाद गोरखनाथ में दीनी बाल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को माता-पिता का सम्मान करने, उनकी सेवा करने और उनकी बात मानने की सीख दी गई। वक्ताओं ने कहा कि माता-पिता की दुआ और खुशी ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे बड़ा सहारा होती है। मुख्य वक्ता वरिष्ठ शिक्षक अली अहमद ने बच्चों को आसान शब्दों में समझाया कि जो बच्चे अपने माता-पिता की इज्जत करते हैं और उनकी बात मानते हैं, वे जीवन में सफल होते हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता से हमेशा प्यार से बात करनी चाहिए और उनकी जरूरतों का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कभी भी माता-पिता को दुख नहीं देना चाहिए और उनके सामने ऊंची आवाज में बात करने से बचना चाहिए। माता-पिता की खुशी को बताया सबसे जरूरी अली अहमद ने कहा कि माता-पिता की खुशी में ही अल्लाह की खुशी होती है। जो बच्चे अपने माता-पिता को खुश रखते हैं, उन्हें जीवन में सुख, शांति और बरकत मिलती है। उन्होंने बच्चों को समझाया कि माता-पिता का अपमान करना गलत है और इससे हमेशा बचना चाहिए। विशिष्ट वक्ता आसिफ महमूद और मुहम्मद अनस नक्शबंदी ने भी बच्चों को माता-पिता की सेवा करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि माता-पिता का ख्याल रखना हर बच्चे की जिम्मेदारी है। जो बच्चे अपने माता-पिता से सच्चा प्यार करते हैं और उनकी सेवा करते हैं, वे दुनिया और आखिरत दोनों में सफल होते हैं। बुढ़ापे में माता-पिता का ख्याल रखना जरूरी वक्ताओं ने कहा कि माता-पिता ने बचपन में बच्चों की हर जरूरत पूरी की होती है। इसलिए जब वे बूढ़े हो जाएं तो उनकी शारीरिक, मानसिक और आर्थिक जरूरतों का ध्यान रखना बच्चों का फर्ज है। माता-पिता के उपकारों को हमेशा याद रखना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में दुरूद ओ सलाम पढ़कर देश में शांति, तरक्की और भाईचारे की दुआ की गई। इस मौके पर आयशा खातून, फरीदा, शीरीन आसिफ, तानिया अख्तर समेत बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे। संगोष्ठी में बच्चों ने ध्यान से बातें सुनीं और उन्हें अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा पब्लिक स्कूल की बस से हादसा:बाइक सवार की मौत, परिजन स्कूल प्रांगण में शव लेकर पहुंचे
    Next Article
    मेरठ में छात्राओं ने ली टीबी उन्मूलन की शपथ:बोले- खांसी, बुखार और रात में पसीना आने को न करें नजर अंदाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment