Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज गऊघाट में बुलडोजर कार्रवाई पर भाकपा माले का विरोध:गरीबों की बस्तियां उजड़ीं, पार्टी ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी

    1 hour ago

    2

    0

    प्रयागराज के गऊघाट इलाके में रेलवे की जमीन पर लंबे समय से बसी गरीब बस्तियों को हटाए जाने की कार्रवाई पर राजनीतिक विरोध तेज हो गया है। भाकपा माले ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे गरीब विरोधी कदम बताया है और आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को भाकपा माले का एक प्रतिनिधिमंडल गऊघाट पहुंचा और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में राज्य कमेटी सदस्य सुनील मौर्य, मनीष कुमार और इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की प्रदेश उपाध्यक्ष राधा शामिल थीं। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि देर रात बुलडोजर चलाकर बस्तियों को हटाया गया, जिसमें पुलिस बल का इस्तेमाल किया गया और महिलाओं के साथ भी सख्ती बरती गई। भाकपा माले के जिला प्रभारी सुनील मौर्य ने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए गरीबों को उजाड़ना संविधान के मूल अधिकारों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास के नाम पर गरीबों को बेघर कर रही है। मौर्य ने मांग की कि जब तक प्रभावित परिवारों को रहने के लिए जमीन, मकान और रोजगार की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक पार्टी आंदोलन जारी रखेगी। राज्य कमेटी सदस्य मनीष कुमार ने इस कार्रवाई को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि यह कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि प्रयागराज के कई इलाकों में इसी तरह गरीब परिवारों को हटाया जा रहा है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि जो लोग इसका विरोध करते हैं, उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई और मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं, आरवाईए की प्रदेश उपाध्यक्ष राधा ने महिलाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार की निंदा की। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार महिला सम्मान की बात करती है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की घटनाएं उसके दावों पर सवाल खड़े करती हैं। भाकपा माले ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही प्रभावित लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था नहीं की गई, तो इस मुद्दे को प्रदेशव्यापी आंदोलन का रूप दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठअवैध स्विमिंग पूल में 12 साल के बच्चे की मौत:केयरटेकर गिरफ्तार, सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप
    Next Article
    6 साल से फरार बैंक फ्रॉड आरोपी गिरफ्तार:फर्जी दस्तावेजों से लिया था लोन, मेरठ पुलिस ने दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment