Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में एलपीजी संकट के हालात:कमर्शियल की शॉर्टेज तो डोमेस्टिक सिलेंडर की डिमांड बढ़ी; होली के बाद गैस बुकिंग-डिलीवरी अब 25 दिन बाद ही होगी

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में कमर्शियल गैस सिलेंडर की शॉर्टेज होने के बाद डोमेस्टिक सिलेंडर की डिमांड बढ़ गई है। वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार के द्वारा गैस बुकिंग के बदले गए नियम की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। होली के बाद राजधानी लखनऊ में एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी को लेकर नए नियम लागू कर दिए गए हैं। तेल कंपनियों की ओर से गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि अब बिना डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) के किसी भी उपभोक्ता को सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जाएगी। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के अंतराल को बढ़ाकर 21 दिन से 25 दिन कर दिया गया है। इस बदलाव का उद्देश्य जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाना बताया जा रहा है। हालांकि इसके पीछे बढ़ी डिमांड और युद्ध की वजह से होने वाली सप्लाई से भी जोड़कर कर देखा जा रहा है। बिना DAC के नहीं होगी सिलेंडर की डिलीवरी गैस एजेंसियों को कंपनियों की तरफ से सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अब किसी भी ग्राहक को बिना डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) के गैस सिलेंडर नहीं दिया जाएगा। विभूति खंड स्थित एक गैस एजेंसी संचालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि होली के बाद यह निर्देश जारी हुए हैं और अब बुकिंग के बाद मिलने वाले DAC के बिना सिलेंडर की डिलीवरी संभव नहीं होगी। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में लखनऊ में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की खपत काफी बढ़ गई है। हालात यह हैं कि कई जगहों पर कमर्शियल सिलेंडर मिलना मुश्किल हो गया है। वहीं घरेलू सिलेंडर की डिलीवरी भी अब बुकिंग के लगभग 25 दिन बाद ही हो पा रही है। बुकिंग के नियम में हुआ बदलाव, रोक नहीं उत्तर प्रदेश कैटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के नियम में बदलाव किया गया है। अब सिंगल सिलेंडर कनेक्शन वाले उपभोक्ता 21 दिन से पहले दोबारा बुकिंग नहीं कर सकेंगे, जबकि डबल सिलेंडर कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को 25 दिन के अंतराल के बाद ही नई बुकिंग की अनुमति होगी। अभी कोई भी रोक नहीं लगाने की सूचना मिली है। उत्तर प्रदेश कैटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने विजय कुमार ने बताया कि रविवार को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 950.50 रुपये और व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत 2006 रुपये हो गई है। कमर्शियल सिलेंडर की कमी से बढ़ी घरेलू गैस की मांग एक अन्य गैस एजेंसी संचालक का कहना है कि पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी स्थिति के बाद गैस की मांग बढ़ गई है। होली से पहले उपभोक्ताओं को इस बदलाव की जानकारी नहीं थी, इसलिए अधिकांश लोगों ने समय पर बुकिंग नहीं कराई। अब बिना DAC के सिलेंडर नहीं मिलने से आने वाले समय में घरेलू गैस को लेकर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लखनऊ एलपीजी गैस संगठन के एक पदाधिकारी ने बताया कि होली से पहले ही शहर में कमर्शियल और घरेलू दोनों तरह के सिलेंडरों की खपत बढ़ गई थी। मौजूदा स्थिति में कमर्शियल सिलेंडरों का स्टॉक काफी कम हो गया है, जिससे घरेलू सिलेंडरों की मांग और बढ़ गई है। बढ़ती मांग के कारण एजेंसियों के लिए घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति बनाए रखना भी चुनौती बनता जा रहा है। प्रशासन ने कमी से किया इनकार हालांकि जिला पूर्ति अधिकारी, लखनऊ विजय प्रताप सिंह का कहना है कि फिलहाल किसी तरह की कमी की स्थिति नहीं है। उन्होंने बताया कि विभाग के पास 25 दिन का कोटा उपलब्ध है और अभी तक किसी भी प्रकार के ऐसे निर्देश नहीं मिले हैं कि कमर्शियल या घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में कमी है। पेट्रोल और सीएनजी को लेकर कोई नया निर्देश नहीं उत्तर प्रदेश पेट्रोल-पम्प एसोसिएशन के सचिव डीवी चौधरी ने बताया कि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी को लेकर सरकार की ओर से 09 मार्च तक कोई नया निर्देश जारी नहीं किया गया है। प्रदेश में करीब साढ़े नौ हजार पेट्रोल, डीजल और सीएनजी पंप पहले की तरह ही संचालित हो रहे हैं और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। इन तरीकों से करा सकते हैं बुकिंग इंडियन ऑयल के ग्राहकों के लिए गैस सिलेंडर की बुकिंग तीन तरीकों से की जा सकती है। उपभोक्ता अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप, मिस्ड कॉल या आईवीआरएस के माध्यम से बुकिंग करा सकते हैं। व्हाट्सएप नंबर 7588888824, मिस्ड कॉल नंबर 8454955555 और आईवीआरएस नंबर 7718955555 जारी किया गया है। यह सुविधा फिलहाल इंडियन ऑयल के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। लखनऊ में 6.6 लाख से ज्यादा घरेलू कनेक्शन राजधानी लखनऊ में घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं की अनुमानित संख्या छह लाख से अधिक है। शहर में 64 से ज्यादा गैस एजेंसियां संचालित हो रही हैं, जिनके तहत लगभग 6.65 लाख उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। फिलहाल 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 940 से 980 रुपये के बीच बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय हालात का भी असर पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण भारत में एलपीजी आपूर्ति पर दबाव बढ़ने की बात सामने आ रही है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने 5 मार्च को सरकारी रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने और उपलब्ध गैस को प्राथमिकता के आधार पर घरेलू उपभोक्ताओं के लिए उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। इसी के बाद कई राज्यों में कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने की खबरें सामने आई हैं। रेस्टोरेंट संगठनों ने भी इस स्थिति पर चिंता जताई है और कहा है कि कमर्शियल सिलेंडरों की कमी से रेस्टोरेंट इंडस्ट्री पर बड़ा असर पड़ सकता है। राजस्थान में कमर्शियल सिलेंडर पर अघोषित रोक इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब राजस्थान में दिखने लगा है। तेल कंपनियों ने रसोई गैस के घटते स्टॉक को देखते हुए 09 मार्च से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की डिलीवरी पर अघोषित रोक लगा दी है।एजेंसियों को मैसेज करके कॉमर्शियल सिलेंडर के ऑर्डर नहीं लगाने के आदेश दिए हैं। केवल घरेलू उपयोग के सिलेंडर की डिलीवरी पर ही फोकस करने के लिए कहा गया है। कंपनियों ने देर रात ये निर्देश जारी किए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बैड टच करने का आरोपी गिरफ्तार:घर में घुसकर युवती के फाड़ दिए थे कपड़े, रेप की कोशिश भी की...
    Next Article
    आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च न कराएं:हाईकोर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, नकदीकरण पर रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment