Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में भारतीय नव वर्ष पर RSS का भव्य प्रोग्राम:प्रांत प्रचारक बोलें- संघ और भारत दोनों एक रूप है, भारत ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में बुधवार RSS की ओर से भारतीय नव वर्ष के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिपदा उत्सव और पथ संचलन में सैकड़ों स्वयमसेवकों ने हिस्सा लिया। उनको संबोधित करते हुए प्रांत प्रचारक ने कहा- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ही भारत है और भारत ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक है। प्रोग्राम की शुरुआत महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज परिसर में RSS के प्रांत प्रचारक रमेश और अन्य अथितियों ने सबसे पहले मां भारती के चित्र के सामने दीप जलाकर किया। उसके बाद ध्वज पताखा फहराया गया। फिर एकल गीत के बाद प्रांत प्रचारक का संबोधन शुरू हुआ। संघ के गौरवशाली इतिहास का वर्णन किया इस दौरान उन्होंने स्वयं सेवकों को संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर गौरवशाली इतिहास का वर्णन किया। साथ भारतीय नव वर्ष की महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि संघ ने 100 वर्षों में लाखों स्वयंसेवकों को गढा है। देशभक्ति की भावना का वर्णन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ही भारत है और भारत ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जब बोलता है तो दुनिया महसूस करती है कि भारत बोल रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जब चलता है तो भारत चलता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारत एक रूप है। जब-जब भारत के ऊपर संकट आया। उससे बाहर निकालने वाले सबसे पहले तंत्र का नाम है, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ। ‘आपातकाल के दंश से बाहर निकालने का सर्वाधिक प्रयास RSS ने किया’ 1963 में चाइना ने भारत ने आक्रमण किया था। उस समय संघ ने कदम- कदम मिला कर साथ दिया। देश के अंदर आपातकाल थोप गया था उस आपातकाल के दंश से बाहर निकालने का सर्वाधिक प्रयास राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने किया। उन्होंने कहा कि 'जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है' के नारे के साथ कश्मीर से धारा 370 हटाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बड़ा योगदान रहा है। अयोध्या में राम मंदिर के बनने में संघ का सबसे बड़ा योगदान है। विराट पथ संचलन का आगाज हुआ उनके संबोधन के बाद विराट पथ संचलन का आगाज हुआ। घोष की धुन पर पैर मिलाकर चलते हुए स्वयं सेवकों को देखते बन रहा था। यह पथ संचलन शहर के हर एरिया में अलग- अलग समूह में किया गया। इस माध्यम से समाज के लोगों को एकता और परंपरा का संदेश दिया गया। पथ संचलन महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज गोलघर से निकल कर हरिओम नगर तिराहा,आंबेडकर चौक,शास्त्री चौक,कचहरी चौक, टाउनहॉल, बैंक रोड,विजय चौक,गणेश चौक,जिला परिषद होते हुए पुनः महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज परिसर में पहुंच समाप्त हुई।।जगह जगह समाज द्वारा पुष्प वर्षा कर पथ संचलन कर रहे स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत प्रचारक प्रमुख डॉ. अवधेश, सह विभाग संघचालक आत्मा सिंह, विभाग प्रचारक अजय नारायण , जिला प्रचारक मनीष, रोहित, रामनाथ, प्रवीण, डॉ अभिषेक, पुनीत आदि उपस्थित रहे। सैकड़ों की संख्या में RSS कार्यकर्ता, मेयर मंगलेश श्रीवास्तव, सहजनवां विधायक विपिन शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहें। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला की सड़क हादसे में मौत, पति घायल:नया मकान देखने जा रहे थे दोनों, बाइक में वाहन ने मारी टक्कर
    Next Article
    यूनियन बैंक में महिला का हंगामा:पासबुक एंट्री को लेकर गार्ड पर अभद्रता का आरोप, पुलिस ने शांत कराया मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment