Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला की सड़क हादसे में मौत, पति घायल:नया मकान देखने जा रहे थे दोनों, बाइक में वाहन ने मारी टक्कर

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ नवनिर्मित मकान देखने जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के चिलवन गांव निवासी प्रेम कुमार अपनी पत्नी धानमती (लगभग 38 वर्ष) के साथ बाइक से रुद्रपुर आ रहे थे। वे रुद्रपुर स्थित अपने निर्माणाधीन मकान को देखने जा रहे थे। रुद्रपुर बाईपास के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। उपचार के दौरान धानमती की मौत हो गई, जबकि प्रेम कुमार का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी वाहन चालक की पहचान कर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा ने गुरविंदर सिंह गिल को नगर अध्यक्ष बनाया:पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए युवा चेहरे पर दांव लगाया
    Next Article
    गोरखपुर में भारतीय नव वर्ष पर RSS का भव्य प्रोग्राम:प्रांत प्रचारक बोलें- संघ और भारत दोनों एक रूप है, भारत ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment