Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बेटी ने मां का गला दबा दिया:मोबाइल नहीं देने पर घर से भागी, 72 घंटे बाद बिहार में मिली

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के तिवारीपुर इलाके में 11 साल की बच्ची मोबाइल नहीं देने पर मां का गला दबा दिया। चिल्लाने पर आस-पास के लोग आए तो किसी तरह महिला की जान बची। अगले ही दिन वह बच्ची अचानक घर से भी भाग गई। इधर-उधर खोजने के बाद महिला ने तिवारीपुर थाने में सूचना दी। पुलिस ने 72 घंटे बाद बच्ची को बिहार से ढूंढ निकाला है। बच्ची अपने ही एक रिश्तेदार के घर नाराज होकर गई थी। कानूनी कार्रवाई के बाद बच्ची परिजनों को सौंपी जाएगी। मां का दबा दिया था गला तिवारीपुर इलाके की महिला ने बताया कि मेरा घर बिहार के गोपालगंज जिले में है। पति सऊदी रहकर कमाते हैं। एक बेटा और एक बेटी है। जिनको पढ़ाने के लिए गोरखपुर रहती हूं। शहर के एक फेमस स्कूल में बड़ा बेटा 9 और छोटी बेटी क्लास 6 में पढ़ती है। मेरी बेटी 3 अगस्त की रात करीब 11 बजे मुझसे मोबाइल मांग रही थी। मोबाइल देने से इन्कार कर दिया तो उसने गुस्से में आकर मेरा गला दबा दिया। जोर से चिल्लाने लगी। तब आस-पास के लोग आकर मुझे बचाए। सभी लोगों ने बच्ची को समझाया। लेकिन वह रात में ही घर छोड़कर जाने की जिद करने लगी। समझाने पर भी वह मानने को तैयार नहीं हुई। तब मैंने मकान मालिक को बुलाया। उनके समझाने पर रात में वह शांत हो गई। 4 अगस्त को घर छोड़कर भागी अगले दिन 4 अगस्त की शाम 5 बजे छोटा काले रंग का पिठू बैग लेकर बेटी घर से धीरे से बिना बताए निकल गई। रात के समय मोबाइल से उसने किसी से कॉल कर बात की थी। ट्रू-कॉलर पर किसी लड़के का नाम शो कर रहा था। बेटी के साथ ही एक लड़की पढ़ती है। उसका 5 लड़कों का ग्रुप है। आशंका जताई कि बेटी के लापता होने में इनका भी हाथ हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने बच्ची को उसके ही रिश्तेदार के घर से 72 घंटे बाद ढूंढ निकाला है। तिवारीपुर थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची बिहार में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर पर मिली है। उसे गोरखपुर लाया गया है। काउंसलिंग कराकर उसे घर वालों को सौंपा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आपत्तिजनक पोस्ट पर गिरफ्तारी, फिर रिहाई से हिंदू संगठन नाराज:मेरठ में पुलिस कार्रवाई पर सवाल, भगवान राम पर टिप्पणी का मामला
    Next Article
    मिथुन चक्रवर्ती की हुई सर्जरी, अस्पताल मिलने पहुंचे बंगाल CM सुवेंदु अधिकारी, सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दिया हेल्थ अपडेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment