Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बादल छाए, हुई हल्की बारिश:रेनकोट छाता लेकर निकले लोग; कुछ जगह निकली रही धूप

    11 hours ago

    3

    0

    गोरखपुर में मंगलवार सुबह मौसम ने करवट ली। शहर के कुछ इलाकों में आसमान में बादल छाए रहे तो कुछ जगहों पर धूप भी निकली। इस दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। इससे सुबह का मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से थोड़ी राहत मिली। कई लोग छाता और रेनकोट लेकर घर से निकले, जबकि कुछ लोगों ने सुहाने मौसम का आनंद लिया। सुबह तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आए बदलाव का असर सुबह की हलचल पर भी नजर आया। बारिश के बाद हवा चलने से वातावरण में ठंडक महसूस हुई। अगले 7 दिन 32 डिग्री तक रहेगा तापमान मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय के मुताबिक अब मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है। अगले सात दिनों में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। फिलहाल आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा, लेकिन मौसम में बदलाव के संकेत लगातार मिल रहे हैं। 6 से 8 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवा के आसार मौसम विभाग के अनुसार 6 से 8 अक्टूबर के बीच गोरखपुर और आसपास के इलाकों में मौसम में अहम बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान हल्के बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इससे तापमान में मामूली गिरावट आने की उम्मीद है। हालांकि, नमी का स्तर 80 से 90 फीसदी के बीच रहने का अनुमान है। ऐसे में बारिश के बावजूद उमस पूरी तरह खत्म नहीं होगी। बारिश थमने के बाद लोगों को कुछ समय तक चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। रात के तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंडक मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस दौर के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। रात के तापमान में गिरावट शुरू होने से सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। यह गोरखपुर में मानसून की विदाई के संकेत माने जा रहे हैं। आने वाले दिनों में मौसम साफ होने के साथ तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लाखों रुपए एडवांस लेकर फरार मूर्तिकार पर मुकदमा दर्ज:दुर्गा पूजा से पहले 110 समितियों पर संकट: बनाई अधूरी मूर्तियां, 26-27 सितंबर की रात गायब हुआ मूर्तिकार
    Next Article
    बाढ़ में मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट:सीतापुर में हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ ने बढ़ाया मदद का हाथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment