Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाढ़ में मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट:सीतापुर में हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ ने बढ़ाया मदद का हाथ

    11 hours ago

    3

    0

    सीतापुर शहर में आई भीषण बाढ़ के दौरान जलभराव की चपेट में आने से लोनियन पुरवा निवासी मुनेंद्र (पुत्र हरिप्रसाद) की डूबने से बीते शुक्रवार मौत हो गई थी। हादसे के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे गर्भवती पत्नी और तीन छोटी बेटियों को छोड़ गए हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप खेतान सोमवार को मुनेंद्र के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। प्रदेश अध्यक्ष अनूप खेतान ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और मुनेंद्र के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बाढ़ की भीषण आपदा के बीच परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य का चले जाना बेहद पीड़ादायक है। खासकर तीन छोटी बेटियों के सिर से पिता का साया उठना परिवार के लिए बड़ी क्षति है। नकद आर्थिक सहायता भी प्रदान की परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए अनूप खेतान ने व्यक्तिगत स्तर पर तत्काल नकद आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ेगा और आगे भी परिवार के भरण-पोषण तथा बच्चों की देखभाल के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुनेंद्र की असमय मौत बेहद हृदयविदारक है। इस कठिन समय में संगठन पूरी मजबूती के साथ परिवार के साथ खड़ा है। साथ ही शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से शीघ्र उचित मुआवजा दिलाने के लिए भी प्रयास किया जाएगा। मुनेंद्र की मौत के बाद उनकी गर्भवती पत्नी और तीन बेटियों के सामने परिवार के भविष्य और आर्थिक जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में परिजनों ने प्रशासन से भी आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाए जाने की उम्मीद जताई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बादल छाए, हुई हल्की बारिश:रेनकोट छाता लेकर निकले लोग; कुछ जगह निकली रही धूप
    Next Article
    ललितपुर में बी फार्मा छात्र हत्याकांड के आरोपियों से मुठभेड़:के 25-25 हजार का इनाम था, एक के पैर में लगी गोली, दूसरे ने सरेंडर किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment