Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बदला मौसम का मिजाज:हल्की बारिश के आसार, दो दिन तक चलेगी तेज हवा

    18 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में रविवार सुबह मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह से तेज हवा चल रही है और आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। बादलों की वजह से धूप की तीव्रता कम दिखी, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम बदला-बदला रह सकता है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार रविवार और सोमवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर अचानक बारिश और तेज हवा चलने की स्थिति बन सकती है। 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। तेज हवा और बादलों के कारण दिन के समय धूप की तीव्रता कम रह सकती है। मौसम में आए इस बदलाव का असर लोगों के दैनिक जीवन पर भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन तक बादल और बारिश रहने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। हालांकि इसके बाद तापमान फिर धीरे-धीरे बढ़ सकता है। शनिवार को ऐसा रहा तापमान शनिवार को तापमान में मामूली बदलाव देखा गया। अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। 17 मार्च से मौसम साफ होने का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार 17 मार्च से मौसम फिर साफ हो सकता है। इसके बाद आसमान साफ रहने और धूप निकलने की संभावना है।मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में यह बदलाव आया है। इसके कारण अगले दो दिन तेज हवा, बादल और बारिश की स्थिति बन सकती है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि और वज्रपात की भी संभावना है। उन्होंने बताया कि 17 मार्च के बाद मौसम के साफ होने का अनुमान है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में UP SI भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन:3840 अभ्यर्थी दो पालियों में देंगे परीक्षा
    Next Article
    चित्रकूट बाल सुधार गृह से फिर अपचारी फरार:सुबह 3:30 बजे चकमा देकर भागा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment