Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में UP SI भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन:3840 अभ्यर्थी दो पालियों में देंगे परीक्षा

    19 hours ago

    1

    0

    बांदा में उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार को दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया जा रहा है। जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर कुल 3840 अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे निर्धारित समय पर शुरू होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया समय से पहले शुरू की जाएगी। सभी परीक्षार्थियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को बहुस्तरीय बनाया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं। आईबी, एलआईयू और एसटीएफ की टीमें परीक्षा प्रक्रिया पर विशेष नजर रख रही हैं। इसका उद्देश्य नकल, सॉल्वर गैंग या किसी भी अनुचित गतिविधि को रोकना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में दो संविदा चालक बर्खास्त:महीनों से अनुपस्थित रहने पर निगम ने की कार्रवाई
    Next Article
    गोरखपुर में बदला मौसम का मिजाज:हल्की बारिश के आसार, दो दिन तक चलेगी तेज हवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment