Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बदलते मौसम के बीच लोगों को मिली राहत:दो दिन तक रहेगी धूप, बुधवार से आंधी-बारिश के आसार

    8 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में रविवार सुबह मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। आसमान में हल्के बादल छाए रहे और बीच-बीच में धूप निकलती रही, जिससे पूरे दिन मौसम मिला-जुला बना रहा। सुबह से ही 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा ने गर्मी के असर को कम किया और लोगों को राहत महसूस हुई। सड़कों पर निकले लोगों ने भी मौसम में आए इस बदलाव को महसूस किया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हालांकि तेज हवा और बादलों की आवाजाही के कारण तापमान का प्रभाव थोड़ा कम महसूस हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी के बीच यह बदलाव लोगों के लिए राहत भरा माना जा रहा है। शनिवार को धूल भरी आंधी से बिगड़ा माहौल शनिवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। तेज धूल भरी आंधी चलने से शहर में कई जगहों पर धूल का गुबार छा गया और दृश्यता भी प्रभावित हुई। लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि आंधी के बाद बादल छाने से तापमान में गिरावट आई और गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसका असर गोरखपुर समेत पूर्वांचल के मौसम पर पड़ रहा है। इसी कारण मौसम में बार-बार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बादल और हवा का असर बना हुआ है। 2 दिन रहेगा साफ और शुष्क मौसम डॉ. पांडेय ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तेज धूप निकल सकती है और तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है। हालांकि हवा की रफ्तार सामान्य बनी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 7 से 9 अप्रैल के बीच एक बार फिर मौसम में बदलाव होने की संभावना है। इस दौरान आंधी के साथ बारिश हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। तापमान 30 डिग्री तक गिरने की संभावना बारिश और बादलों के प्रभाव से अधिकतम तापमान घटकर करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के अनुसार सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में चौकी के सामने आधे घंटे उत्पात, VIDEO:पॉलिटेक्निक चौराहे पर युवक की चेन छीनी; विरोध पर दौड़ाकर पीटा, कार तोड़ी
    Next Article
    मुंगराबादशाहपुर सीट पर विधायक पकंज पटेल या कोई और मजबूत:भाजपा से सीमा द्विवेदी, सुषमा और अजय में कौन पहली पसंद, बसपा से भी चुनें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment