Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में चौकी के सामने आधे घंटे उत्पात, VIDEO:पॉलिटेक्निक चौराहे पर युवक की चेन छीनी; विरोध पर दौड़ाकर पीटा, कार तोड़ी

    8 hours ago

    1

    0

    राजधानी लखनऊ में कुछ लोगों ने पुलिस चौकी के सामने आधे घंटे तक उत्पात मचाया। अकेले युवक को सड़क पर गिरा-गिराकर जमकर पीटा। इस दौरान पीड़ित युवक तीनों हमलावरों से भिड़ता रहा। पीड़ित के अनुसार, 3 लोगों ने उसकी चेन छीन ली थी। विरोध करने पर मारने लगे। किसी तरह छूटा तो उसे दोबारा मिल जाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मामला पॉलिटेक्निक चौराहे का है। यहां चौकी के पास रविवार तड़के 3:30 अखाड़े जैसी स्थिति बन गई। चौकी के बगल की टपरी पर कुछ युवक चाय पी रहे थे। इसी दौरान 3 लोगों ने एक युवक की चेन छीन ली। विरोध करने पर उसके साथ लूटपाट कर चौराहे पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। ईंट से चेहरे पर मारा। पीड़ित युवक का दोस्त चौकी पहुंचा लेकिन उसे कोई मदद नहीं मिली। 6 तस्वीरें देखिए- चौकी पास में, थाना 200 मीटर दूर युवक को पॉलिटेक्निक चौकी के पास मारा-पीटा गया। उसकी चेन गले से छीन ली गई। पुलिस चौकी तो पास में ही है, थाना गाजीपुर महज 200 मीटर दूर है। लखनऊ में सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाले चौराहों में से एक पॉलिटेक्निक चौराहे पर एक भी पुलिसकर्मी या PRV की तैनाती या गश्त उस दौरान नहीं दिखी। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। चौकी बंद मिली, खटखटाने पर कोई रिस्पॉन्स नहीं पॉलिटेक्निक चौराहे पर करीब आधे घंटे तक एक युवक को पीटा जाता रहा। युवक का एक साथी मदद के लिए चौकी की तरफ गया। वहां कोई भी पुलिसकर्मी नहीं मिला। चौकी बाहर से बंद भी थी। इसके बाद चौकी पर लिखे नंबर पर कॉल करने का प्रयास किया लेकिन मदद नहीं मिली। युवक ने मदद के लिए चौकी का दरवाजा कई बार खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। चेन लूटने के दौरान शुरू हुई मारपीट पीड़ित युवक हिमांशु चौधरी इंदिरानगर बी-ब्लॉक का रहने वाला है। हिमांशु ने बताया कि वह इधर से निकल रहा था। टपरी पर चाय पीने लगा। इसी दौरान कुछ युवक आए और उसकी चेन गले से तोड़ ली। वहां मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर चेन बचा ली। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। उसे वे लोग दौड़ा-दौड़ाकर मार रहे थे। ईंट से भी मारा। कार का शीशा फोड़ दिया। पुलिस आने पर भागे, लौटकर धमकी दी वहां मौजूद लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दो पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्हें देखकर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने पीछा भी किया। आरोपी इतने पर नहीं माने। पुलिस उनका पीछा कर रही थी और वो दूसरे रास्ते से पॉलिटेक्निक चौराहे पर लौट आए। यहां पीड़ित को धमकी दी कि दोबारा दिखे तो जान से मार देंगे। आरोपियों के पीछे-पीछे पुलिस फिर आ गई। यह देख आरोपी फिर से भाग निकले। पुलिस ने फिर पीछा किया तो फिर भाग गए लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाई। पूरे मामले में गाजीपुर इंस्पेक्टर राजेश मौर्य का कहना है कि पॉलिटेक्टिक चौराहे पर दो पक्षों ने नशे की हालत में मारपीट की। आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई है। ------------------------ आपके विधायक को टिकट मिलना चाहिए या नहीं, सर्वे में हिस्सा लेकर बताएं यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में बाइक हादसे में किसान की मौत:शराब पीने के बाद घर लौटते समय हादसा, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    गोरखपुर में बदलते मौसम के बीच लोगों को मिली राहत:दो दिन तक रहेगी धूप, बुधवार से आंधी-बारिश के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment