Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बुधवार को बिजली कटौती:सड़क चौड़ीकरण और लाइन कार्य से कई इलाकों में आपूर्ति प्रभावित

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण और बिजली विभाग के बिजनेस प्लान के तहत होने वाले कार्यों की वजह से बुधवार 27 मई को कई इलाकों में घंटों बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। विभाग ने अलग-अलग उपकेंद्रों से जुड़े फीडरों पर काम के लिए शटडाउन लेने की जानकारी दी है। ऐसे में उपभोक्ताओं को दिन में बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। राप्तीनगर में तीन घंटे बंद रहेगा करीमनगर फीडर राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र से निकलने वाला 11 केवी करीमनगर फीडर सड़क चौड़ीकरण के काम की वजह से बुधवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान करीमनगर और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहने की संभावना है। उपखंड अधिकारी राप्तीनगर ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है। बक्शीपुर क्षेत्र के कई इलाकों में छह घंटे असर बक्शीपुर और बक्शीपुर न्यू उपकेंद्र से जुड़े दीवान बाजार, मान चौराहा और निजामपुर 11 केवी फीडरों पर भी रोड चौड़ीकरण और बिजनेस प्लान के तहत काम किया जाएगा। इसके चलते बुधवार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में भी कटौती बिजली विभाग की अनुपूरक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र के अंधियारीबाग 11 केवी फीडर पर भी बुधवार को कार्य प्रस्तावित है। इसके चलते सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। जरूरी काम पहले निपटाने की सलाह बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि तय समय को देखते हुए जरूरी काम पहले पूरा कर लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान परेशानी कम हो। विभाग का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा 27 मई को मिर्जापुर में:साढ़े चार घंटे रुकेंगे, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
    Next Article
    कानपुर के सिद्धनाथ धाम में गंगा जन्मोत्सव:हवन-यज्ञ व महाआरती में उमड़े श्रद्धालु, हर-हर गंगे से गूंजा धाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment