Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में चलते ऑटो में लगी आग, देखें VIDEO:यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, लोगों ने मिट्टी-बालू से बुझाई आग

    14 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के चौरीचौरा थानाक्षेत्र में बुधवार उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब निबियहवा ओवरब्रिज पर दोपहर करीब 12 बजे एक चलते ऑटो में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि ऑटो के पीछे वाले हिस्से, जहां इंजन होता है, वहीं से अचानक धुआं और फिर आग निकलने लगी। आग लगते ही ऑटो में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग इस घटना का फोटो और वीडियो बनाने लगे। थोड़ी ही देर के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। सवारियों ने कूदकर बचाई जान ऑटो में कुल 8 लोग सवार थे। जैसे ही आग भड़की, सभी यात्रियों ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर चालक को गाड़ी रोकने के लिए कहा, जिसके बाद ऑटो रोकी गई। एक यात्री ने बताया हमलोग गौरीबाजार से तरकुलहा मंदिर जा रहे थे। तभी रास्ते में अचानक यह हादसा हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। किसी के पास आग बुझाने का साधन नहीं था, इसलिए लोगों ने मिट्टी और बालू डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने फोटो और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह संयोग ही था कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। अगर आग ज्यादा फैल जाती या ऑटो समय पर नहीं रुकती, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में भाजपा ने विपक्ष का पुतला फूंका:नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल गिरने पर विरोध प्रदर्शन किया
    Next Article
    सपा का झंडा लगी स्कार्पियो ने बाइक को रौंदा:100 मीटर तक घिसटती गई, महिला की मौत, बेटा घायल, भीड़ का हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment