Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में भाजपा ने विपक्ष का पुतला फूंका:नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल गिरने पर विरोध प्रदर्शन किया

    12 hours ago

    2

    0

    हमीरपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विपक्ष के खिलाफ जनाक्रोश मार्च निकाला। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क से बस स्टैंड तक प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और विपक्षी नेताओं के पुतले फूंके। मुख्यालय स्थित आंबेडकर पार्क से शुरू हुआ यह मार्च बस स्टैंड तक पहुंचा, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तस्वीर लगे पुतलों को आग के हवाले कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष ने नारी शक्ति वंदन संशोधित अधिनियम को सदन में गिराकर अपनी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर किया है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने कहा कि नारी शक्ति की पीठ में छुरा घोंपने वाली विपक्षी पार्टियों को मातृ शक्ति आने वाले समय में करारा जवाब देगी। इस मौके पर लक्ष्मीरतन साहू, पूर्व विधायक अंब्रेश कुमारी, भाजयमो जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी, बसंत सोनी समेत कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद हाईवे पर युवकों का खतरनाक स्टंट वीडियो वायरल:चलती कार की छत पर खड़े होकर किया जानलेवा स्टंट
    Next Article
    गोरखपुर में चलते ऑटो में लगी आग, देखें VIDEO:यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, लोगों ने मिट्टी-बालू से बुझाई आग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment