Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में चित्रकूट प्रसंग के प्रवचन ने श्रद्धालुओं को जोड़ा:इस्कॉन की रामकथा में उमड़ी भीड़, 'विभीषण शरणागति' रहा मुख्य आकर्षण

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में चल रहे रामकथा महोत्सव के तहत शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, अनुशासन और सांस्कृतिक गतिविधियों का समन्वय देखने को मिला। संध्याकालीन सत्र में शहर के कई प्रमुख लोग भी मौजूद रहे। यह आयोजन इस्कॉन गोरखपुर के तत्वावधान में गोलघर स्थित होटल क्लार्क में हो रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत हरे कृष्ण महा-मंत्र के संकीर्तन और भजन-कीर्तन से हुई। भजनों की प्रस्तुति के दौरान श्रद्धालु पूरे समय जुड़े रहे और परिसर में व्यवस्थित ढंग से कार्यक्रम संचालित हुआ। सबसे आकर्षक रहा ‘विभीषण शरणागति’ नाट्य मंचन प्रवचन सत्र में इस्कॉन के रीजनल सेक्रेटरी देवकीनंदन प्रभुजी ने ‘चित्रकूट में राम’ प्रसंग को विस्तार से रखा। उन्होंने भगवान राम के वनवास काल, चित्रकूट प्रवास और राम-भरत मिलन से जुड़े प्रसंगों को तथ्यात्मक तरीके से समझाया। उन्होंने बताया कि चित्रकूट धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है, जहां त्याग और पारिवारिक संबंधों का उदाहरण देखने को मिलता है। सांस्कृतिक प्रस्तुति के अंतर्गत ‘विभीषण शरणागति’ पर आधारित नाट्य मंचन किया गया। मंचन में विभीषण के श्रीराम की शरण में आने और धर्म के पक्ष में खड़े होने के प्रसंग को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। दर्शकों ने प्रस्तुति को ध्यानपूर्वक देखा और सराहना की। गौर आरती और प्रसाद वितरण कार्यक्रम के अंत में गौर आरती आयोजित की गई, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भाग लिया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार महोत्सव के अगले चरण में फूलों की होली, भगवान का महाभिषेक और महाप्रसाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में ऑटो ड्राइवर ने सिपाही से मारपीट की:क्रॉसिंग पर सवारी बिठा रहा था, मना करने पर मारपीट करने लगा
    Next Article
    गोरखपुर में दस्तक अभियान शुरू:6.38 लाख घरों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम, संचारी रोगों की होगी पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment