Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में CM योगी ने की विश्वकर्मा पूजा:जटाशंकर मंदिर में पूजनोत्सव, सुख-समृद्धि की कामना की

    4 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के जटाशंकर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर समिति की ओर से आयोजित पूजनोत्सव में मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अभिजात मिश्र भी मौजूद रहे। विश्वकर्मा पूजनोत्सव को लेकर मंदिर परिसर और विश्वकर्मा मंदिर मार्ग को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और धार्मिक झांकियों से सजाया गया है। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है। कार्यक्रम में पूजा-अर्चना और हवन के साथ भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। कारीगरों और श्रमिकों के लिए खास दिन विश्वकर्मा पूजा पर कारीगर, श्रमिक और कारोबारी अपने औजारों, मशीनों और कार्यस्थलों की पूजा करते हैं। गोरखपुर में भी विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में विश्वकर्मा पूजा के आयोजन किए जा रहे हैं। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गए हैं। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की है। ट्रैफिक को व्यवस्थित रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम मोदी के जन्मदिवस पर कार्यक्रम शुरू:मां गंगा को 76 मीटर चुनरी अर्पित की गई, बटुकों ने दुग्धाभिषेक कर शंखनाद किया; वडनगर जाएगी ‘बाइक-यात्रा’
    Next Article
    कप्तानगंज में जमीन विवाद पर घर में घुसकर तोड़फोड़:तलवार-त्रिशूल लेकर पहुंचने का आरोप, CCTV फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment