Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर नपा ने 5 हजार भवन स्वामियों को टैक्स-नोटिस भेजे:दो नए वार्डों का सर्वे पूरा, अब हाउस और पानी का टैक्स देना होगा

    3 hours ago

    3

    0

    जौनपुर नगर पालिका परिषद ने 5 हजार भवन मालिकों को टैक्स नोटिस भेजे हैं। ये नोटिस हाउस और पानी के टैक्स के लिए हैं। नगर पालिका के सीमा विस्तार में 2017 में आठ नए वार्ड शामिल हुए थे। इनमें से दो वार्ड अब टैक्स के दायरे में आ गए हैं। नगर पालिका में कुल 39 वार्ड हैं। अभी तक सिर्फ 31 वार्डों से ही राजस्व लिया जा रहा था। बाकी बचे छह वार्डों के सत्यापन का काम आखिरी चरण में है। नगर पालिका परिषद का पूरा ध्यान अब राजस्व बढ़ाने पर है। मीरपुर और सैदनपुर वार्ड का सर्वे पूरा हो गया है। इन दोनों वार्डों में करीब 5 हजार मकान मिले हैं। कलीचाबाद, चांदपुर, गंगापट्टी, डेरायूसुफ, हरदीपुर और देवचंदपुर वार्डों का सत्यापन भी जल्द पूरा होगा। जौनपुर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी धर्मराज ने बताया कि सीमा विस्तार के बाद शामिल हुए नए वार्डों के लोग भी अब टैक्स देंगे। दो वार्डों का सर्वे पूरा होने के बाद मकान मालिकों को नोटिस देकर उनसे दस्तावेज मांगे गए हैं। अगर तय समय में जवाब नहीं मिला, तो टैक्स वसूला जाएगा। पहले राजस्व के लिए परेशान रहने वाली नगर पालिका परिषद अब रोज दो लाख रुपये का राजस्व ले रही है। इसके लिए टैक्स निरीक्षकों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जवाबदेही भी तय की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कप्तानगंज में जमीन विवाद पर घर में घुसकर तोड़फोड़:तलवार-त्रिशूल लेकर पहुंचने का आरोप, CCTV फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज
    Next Article
    एससी-एसटी की 188 एमबीबीएस सीटें प्रभावित होने की आशंका:चार मेडिकल कॉलेजों में आरक्षण व्यवस्था पर रोक, ट्रस्ट ने सरकार से अध्यादेश लाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment