Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में डायवर्जन लागू:गोलघर से कचहरी चौक तक चलेगा नाला निर्माण कार्य, नया रूट चार्ट जारी

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के गोलघर में निर्माण कार्य चल रहा है, इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए डायवर्जन लागू किया गया है। गोलघर से कचहरी चौराहे के बीच नए नाले का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस वजह से यातायात पुलिस ने शनिवार को डायवर्जन लागू किया है। ताकि शहरवासियों को जाम का सामना न करना पड़े। इस प्रकार होगा डायवर्जन . काली मंदिर तिराहा से कचहरी चौराहा जाने वाले वाहन गोलघर चौराहा से बांये मुडकर जीएमपीओ तिराहा से हरिओम नगर तिराहा, तमकुहीं तिराहा, से आंबेडकर चौराहा की तरफ निकलेंगे। . कचहरी चौराहा से गणेश चौराहा की तरफ वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से चलता रहेगा। इस संबंध में एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि गोलघर में नाला निर्माण होने की वजह से यह डायवर्जन लागू किया गया है। जल्द से जल्द 7 दिनों के अंदर निर्माण कार्य पूरा कराने का भी प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही निर्माण के दौरान भी कुछ वाहन उधर से निकल सके, इसकी भी व्यवस्था बनाई जा रही है। शहरवासियों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में विवाहिता को जिंदा जलाया:मायके वालों ने कहा- ससुराल के लोगों ने हत्या के बाद खेत में जलाया शव
    Next Article
    सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद प्रदर्शन:सड़क जाम कर मुआवजे की मांग, कहा- आरोपी पर हो कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment