Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में एमजी ब्लू ने जीता मैत्री मैच:एमजी रेड को 8 विकेट से हराया, 17 ओवर में लक्ष्य हासिल

    22 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर रविवार को 30-30 ओवर का मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। मुकाबले में एमजी ब्लू ने शानदार खेल दिखाते हुए एमजी रेड को 8 विकेट से हरा दिया। टीम ने 206 रन का लक्ष्य सिर्फ 17 ओवर में हासिल कर लिया। टॉस जीतकर एमजी ब्लू ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी एमजी रेड की शुरुआत अच्छी रही। सद्दाम ने 23 गेंद पर 32 रन बनाए। उनकी पारी में चार चौके और दो छक्के शामिल रहे। नमन राज ने 19 गेंद पर 22 रन बनाए। कप्तान एकांश ने खेली तेज पारी इसके बाद कप्तान एकांश ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंद पर 39 रन बनाए। शत्रुघ्न यादव ने 16, अफजल ने 19 और यश ने 21 रन का योगदान दिया। पूरी टीम 26 ओवर में 205 रन बनाकर आउट हो गई। एमजी ब्लू की ओर से शिवपाल यादव, राज राय और अब्दुल्ला ने दो-दो विकेट लिए। वहीं अमन, अखिल, शाश्वत और सूर्या को एक-एक विकेट मिला। शाश्वत और सूर्यांशु ने दिलाई जीत लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमजी ब्लू की टीम ने शुरुआत से ही तेज बल्लेबाजी की। शाश्वत गुप्ता ने 55 गेंद पर 77 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और तीन छक्के लगाए। सूर्यांशु Shukla ने 29 गेंद पर 51 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और तीन छक्के शामिल रहे। वहीं, प्रथम श्रीवास्तव ने 18 गेंद पर 26 रन बनाए। एमजी ब्लू ने 17 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। शाश्वत बने मैन ऑफ द मैच अच्छी बल्लेबाजी के लिए शाश्वत गुप्ता को मैन ऑफ द मैच दिया गया। शिवपाल यादव को बेस्ट बॉलर और प्रथम श्रीवास्तव को बेस्ट फील्डर चुना गया। मैच शुरू होने से पहले शारीरिक शिक्षक विवेकानंद मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय लिया और उन्हें मेहनत और अनुशासन के साथ खेल में आगे बढ़ने की सलाह दी। इस दौरान शक्ति पांडे, जयप्रकाश यादव, महेंद्र शर्मा, सत्य प्रकाश मिश्रा, सुशील त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में युवक की नदी में डूबने से मौत:दोस्तों संग गया था नहाते, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    लखनऊ में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत:पति बोला-डॉक्टर ने कहा कि सब ठीक है, खून की उल्टी आई और चली गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment