Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत:पति बोला-डॉक्टर ने कहा कि सब ठीक है, खून की उल्टी आई और चली गई जान

    21 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है। चौक स्टेडियम निवासी श्री प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी मंजू गौतम (40) को पेट दर्द होने पर 2 मई को कामाख्या हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने पथरी बताकर ऑपरेशन की बात कही। पीड़ित के मुताबिक इलाज के नाम पर करीब 2 लाख रुपए जमा कराए गए। 15 मई को अस्पताल से यह कहकर डिस्चार्ज कर दिया गया कि मरीज पूरी तरह स्वस्थ है। लेकिन 16 मई को अचानक मंजू की तबीयत बिगड़ गई और पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। महिला को खून की उल्टी हुई परिजन दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे तो महिला को खून की उल्टी हुई। आरोप है कि डॉक्टरों ने कहा कि शरीर के अंदर जमा गंदगी साफ हो रही है। जब परिजनों ने ऑपरेशन के बारे में पूछा तो डॉक्टरों ने बताया कि पथरी ऑपरेशन कर नहीं, बल्कि मुंह के जरिए निकाली गई थी। गलत इलाज की वजह से महिला की हालत बिगड़ी परिजनों का आरोप है कि गलत इलाज या दवा की वजह से महिला की हालत बिगड़ी और रात करीब 11:30 बजे उसकी मौत हो गई। पति ने अस्पताल संचालक, ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर और अन्य स्टाफ पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में एमजी ब्लू ने जीता मैत्री मैच:एमजी रेड को 8 विकेट से हराया, 17 ओवर में लक्ष्य हासिल
    Next Article
    बांदा में 10 हजार का इनामी गिरफ्तार:फर्जी रजिस्ट्री मामले में पुलिस को मिली सफलता, फर्जी दस्तावेजों और आधार कार्ड का इस्तेमाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment