Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में फार्च्यूनर की टक्कर से MBBS छात्र की मौत:रंगबाज नेता ने थाने में बदले कपड़े, कैबिनेट मंत्री को बोलता है फूफा

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर कई गाड़ियों पर टक्कर मारने के आरोपी रंगबाज नेता गोल्डेन साहनी को पुलिस ने गुरुवार को जेल भिजवा दिया। घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की है। घटना के एक घंटे बाद आरोपी ब्लैक शर्ट-जींस में पकड़ा गया। शाहपुर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे अरेस्ट किया था। पकड़े जाने के बाद भी वह रंगबाजी दिखाता रहा। पुलिस की हिरासत में वह जींस के दोनों पाकेट में हाथ डालकर स्टाइल दिखाता रहा। वहीं जेल जाने से पहले उसने शाहपुर थाने में कपड़े बदले। रात को वह ब्लैक जींस व शर्ट में अरेस्ट किया गया। जबकि दूसरे दिन वह एक बार फिर वाइट शर्ट में नेता की तरह बन ठन कर जेल गया। सोशल मीडिया पर गोल्डेन ने कई वीडियो कैबिनेट मंत्री के साथ बनाकर डाले हैं। जिसमे वह कैबिनेट मंत्री को फूफा बता रहा है। इस घटना में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस थर्ड इयर के छात्र आकाश पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ओवरब्रिज से साइकिल से गुजर रहे 50 साल के उमेश शर्मा भी फार्च्यूनर के चपेट में आए। जिसके बाद से ही वह कोमा में चले गए। एम्स में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। उमेश शर्मा के भाई ने शाहपुर थाने में गोल्डेन के खिलाफ तहरीर दी है। इतनी बड़ी घटना का जिम्मेदार रंगदार नेता गोल्डेन साहनी पर के चेहरे पर इसका जरा भी असर नहीं देखने को मिला। वह बिंदास कानूनी कार्रवाई का सामना किया। उसके रिश्तेदारों का कहना था कि गैर इरातन हत्या का केस है, कुछ ही दिन में बेल मिल जाएगी। वहीं दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद आकाश का शव परिजन संतकबीरनगर स्थित घर लेकर चले गए। जहां पर पिता ने दाह संस्कार किया। गोल्डेन साहनी ने ढेर सारी रील इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शेयर की है। अधिकतर रील में वह निषाद पार्टी के कार्यक्रम में दिख रहा है। जबकि निषाद पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री के साथ भी उसकी ढेर सारी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रखी हैं। जो इस समय वायरल हो रही हैं। इसको देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर आरोपी ड्राइवर गोल्डेन साहनी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। गुरुवार शाम मेडिकल कॉलेज में एक कैंडल मार्च भी निकाला गया। वायरल हो रहा छेड़छाड़ का वीडियो मोहद्दीपुर-कौवाबाग हादसा सामने आने के बाद गोल्डेन साहनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे एक लड़की छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए गालियां दे रही है। जिसकी प्रतिक्रिया देते हुए गोल्डेन साहनी भी गालियां देते हुए धमकी दे रहा है। इस दौरान एक लड़की सैंडल से मारने की बात भी कह रही है। ओवरब्रिज पर सामने से मारी टक्कर गोरखपुर में होली के दिन बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र आकाश पांडेय की मौत हो गई। छात्र होली पर दोस्त के घर गया था। रात में खाना खाकर हॉस्टल जा रहा था। ओवरब्रिज पर फॉर्च्यूनर ने स्कूटी में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र हवा में उछला और 15 मीटर दूर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराकर औंधे मुंह लटक गया। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और ओवरब्रिज पर भीड़ लग गई। लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने छात्र को रेलिंग से नहीं उतारा। 30 मिनट शव रेलिंग से लटका रहा। इसके बाद राहगीर की सूचना पर पुलिस पहुंची और छात्र को नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत के बाद उसका दोस्त अस्पताल पहुंचा। शव देखकर फूट-फूटकर रोने लगा और कहने लगा डॉक्टर साहब, मेरे दोस्त को जिंदा कर दीजिए। हादसे के बाद प्रॉपर्टी डीलर गोल्डेन साहनी फॉर्च्यूनर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने एक घंटे बाद उसे ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। संतकबीरनगर के रहने वाले 22 साल के आकाश पांडेय बीआरडी मेडिकल कॉलेज के MBBS थर्ड ईयर के छात्र थे। घटना बुधवार रात 10 बजे शाहपुर थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर हुई। हादसे की 3 तस्वीरें देखिए- होली पर दोस्त के घर से खाना खाकर हॉस्टल जा रहा था आकाश पांडेय बुधवार को होली मनाने के बाद देर शाम दोस्त अनूप के घर गया था। वहां उसने रात का खाना खाया। रात 10 बजे वह वापस हॉस्टल जा रहा था, तभी मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बेकाबू फॉर्च्यूनर ने तीन-चार गाड़ियों को टक्कर मार दी। दूसरी गाड़ियों में हल्की टक्कर लगी, जबकि आकाश की स्कूटी में जोरदार टक्कर हुई। उसका हेलमेट दूर जा गिरा और वह गंभीर रूप से घायल होकर रेलिंग में अटक गया। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन किसी ने छात्र को अस्पताल नहीं पहुंचाया। इसी बीच, किसी राहगीर ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। करीब 30 मिनट बाद पुलिस पहुंची और छात्र को रेलिंग से उतारा। साथी डॉक्टरों ने अस्पताल में हंगामा किया एंबुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की सूचना मिलते ही साथी डॉक्टर अस्पताल पहुंचे और हंगामा करने लगे। अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर डॉक्टरों को शांत कराया। दोस्त फूट-फूटकर रोया आकाश पांडेय की मौत की जानकारी मिलते ही उसका दोस्त अनूप मौके पर पहुंचा। अनूप फूट-फूटकर रोने लगा। वह बोला- अभी तो यह मेरे घर से खाना खाकर निकला था। डॉक्टर साहब, प्लीज आप तो डॉक्टर हैं, मेरे दोस्त को जिंदा कर दीजिए। वहां मौजूद दूसरे लोगों ने उसे दिलासा देकर संभाला। पुलिस ने एक घंटे बाद ड्राइवर को पकड़ा हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों से जानकारी लेने के बाद वायरलेस से दूसरे थानों को सूचना दी गई। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने उस काली फॉर्च्यूनर को ढूंढ निकाला, जिससे हादसा हुआ था। उसके ड्राइवर गोल्डेन साहनी को भी पकड़ लिया गया। गाड़ी उसी के नाम पर दर्ज है। माता-पिता का इकलौता बेटा था आकाश पांडेय संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंघवा थाना क्षेत्र के बरगदवां माफी वार्ड नंबर 10 का निवासी था। पिता देवेंद्र नाथ पांडेय की टेंट की दुकान है। आकाश की मां लीलावती देवी हाउस वाइफ हैं। आकाश मां-बाप के इकलौते बेटे थे। वह शुरू से ही पढ़ने में बहुत तेज थे। मौत की सूचना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार और रिश्तेदार बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंच रहा है। यहां पर दोपहर बाद आकाश के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। BRD में MBBS छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च सड़क हादसे में जान गंवाने वाले MBBS छात्र आकाश पांडेय को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में साथियों, इंटर्न डॉक्टरों और अन्य छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज परिसर में जुटे और हाथों में कैंडल लेकर शांतिपूर्ण मार्च किया। कैंडल मार्च में शामिल छात्रों ने कहा कि हादसे के आरोपी गोल्डी साहनी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। छात्रों का कहना था कि लापरवाही से वाहन चलाने के कारण एक छात्र की जान चली गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सीएम ग्रिड के तहत बनी सड़कों पर कब्जा:कपूरथला में प्राइवेट हॉस्पिटल की पार्किंग, विभूति खंड में उड़ रही धूल
    Next Article
    झांसी में बढ़ी यात्रियों की संख्या,DRM ने चलवाई नई ट्रेन:होली के बाद भी कम नहीं हो रही भीड़, अब दूज और होली की छुट्टी मनाने निकले लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment