Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थना:सेंट एंथोनी चर्च के क्रूस मार्ग के मंचन में जुटे श्रद्धालु, दान में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के धरमपुर स्थित सेंट एंथोनी चर्च में गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपवास, परहेज और दान के साथ भाग लिया। सुबह से ही चर्च में लोगों का आना शुरू हो गया था और दिनभर धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे। इस विशेष प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु के बलिदान को याद किया गया। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक प्रार्थना करते हुए धार्मिक परंपराओं का पालन किया। उपवास और परहेज के साथ-साथ दान कार्यक्रमों में भी लोगों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्रूस मार्ग का मंचन रहा। पल्ली के युवाओं ने प्रभु यीशु के क्रूस मार्ग की कहानी को अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस मंचन में उनके कष्ट और बलिदान को सजीव रूप से दर्शाया गया, जिससे उपस्थित लोग प्रभावित हुए। प्रस्तुति के दौरान पूरा माहौल गंभीर और श्रद्धापूर्ण बना रहा। सभी धार्मिक कार्यक्रम फादर डोमिनिक, फादर साबू, फादर अनिस, फादर फ्रांसिस, फादर जोस और फादर सेबेस्टियन की उपस्थिति में संपन्न हुए। महिला संघ, युवा संघ, पेरिश काउंसिल और पितृसंघ के सदस्यों ने भी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। पल्ली परिवार के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। इनमें डॉ. सी.डी. सिंह, अगस्टिन जोसेफ, अरुण जोशी, टीटूस टीग्गा, एंथोनी हेनरी, फिलोमिना क्रिकिटा, सिस्टर जोसफिन और सिस्टर सुशीला शामिल थे। सभी ने प्रार्थना और अन्य धार्मिक कार्यों में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर बार एसोसिएशन में दोबारा होगी कोषाध्यक्ष की मतगणना:शक्ति प्रकाश बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 760 वोट से दर्ज की जीत
    Next Article
    जैदपुर सीट पर कौन मजबूत, विधायक गौरव या कोई और:भाजपा से रवि रावत या उर्मिला रावत? बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं आप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment