Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पटाखे छोड़ रही थी बुलेट बाइक, SP ने सीज कराई:ट्रैफिक पुलिस ने पहली बार हापुड़ अड्डे से भूमिया पुल तक चलाया अभियान, जमकर नोकझोंक

    1 hour ago

    2

    0

    ई-रिक्शा पकड़ने सड़क पर उतरे एसपी ट्रैफिक ने दर्जनभर बुलेट बाइक ही दबोचकर सीज करा दीं। इन सभी के साइलेंसर पटाखे छोड़ रहे थे। इस दौरान कई जगह नोकझोंक हुईं लेकिन पुलिस ने एक ना चलने दी। सिफारिशी फोन भी घनघनाए। एसपी ट्रैफिक ने आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। अभियान की तीन तस्वीरें… एक नजर अभियान पर शहर की सड़कों पर ई-रिक्शा की मनमानी किसी से छिपी नहीं है। शुक्रवार को एसपी ट्रैफिक अपने चारों टीआई को लेकर हापुड़ अड्डे पर पहुंचे और ई-रिक्शा के विरूद्ध अभियान शुरु करा दिया। बिना नंबर, नियम तोड़ती फर्राटा भर रहीं ई रिक्शा निशाने पर रही। जैसे ही सीज की कार्रवाई शुरु हुई खलबली मच गई। दूर से ही चालक ई-रिक्शा घुमाकर भागने लगे। थाने के सामने बाइक पकड़ी ट्रैफिक विभाग के अमले को सड़क पर देख कुछ ही देर में सड़कों पर छीड़ हो गई। ई-रिक्शा का जमघट ही खत्म हो गया। एसपी ट्रैफिक यह देखकर हैरान रह गए। उन्होंने थ्री व्हीलर दबोच लिए और पुलिस लाइन भिजवा दिया। इसके बाद बुलेट बाइक सवारों को रोककर उनके साइलेंसर चेक किए गए। लिसाड़ीगेट थाने के सामने तो एक शख्स ट्रैफिक पुलिस से उलझ गया। उसकी बाइक पटाखे छोड़ रही थी। यह सुनकर एसपी ट्रैफिक मौके पर पहुंचे और युवक को दबोचकर खुद थाने ले आए और लॉकअप में डाल दिया। थाने के बाहर जमा हुई भीड़ पुलिस की कार्रवाई को कोई सराह रहा था तो कोई ज्यादती बता रहा था। युवक को दबोचा गया तो थाने के बाहर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद एसपी ट्रैफिक ने लिसाड़ीगेट पुलिस की मदद से भीड़ को खदेड़ दिया। यहां से अभियान आगे बढ़ गया। भूमिया के पुल पर खलबली एसपी ट्रैफिक पैदल ही आगे बढ़ रहे थे और कार्रवाई करते जा रहे थे। भूमिया के पुल पर उन्होंने दुकान के सामने खड़ी कई बुलेट बाइक को चेक किया। कई के साइलेंसर पटाखे छोड़ रहे थे। तत्काल उनको सीज कर पुलिस लाइन भिजवा दिया गया। यहां तीन सवारी, बिना नंबर वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस का डंडा चला। एसपी बोले- हर रोज होगी कार्रवाई एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि कई दिन से मनमानी की शिकायत मिल रही थी। इसी के चलते हापुड़ अड्डे चौराहे से लेकर भूमिया के पुल तक अभियान शुरु किया गया है। अब किसी भी दशा में ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। आगे भी अभियान जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में 'एजेंडा ब्लैकमेलर्स' पुलिस-प्रशासन की रडार पर:DM-SSP बोले-आपराधिक तत्वों के एजेंडा को आगे बढ़ाने की कोशिश करने वालों पर कड़ा एक्शन होगा
    Next Article
    ‘बनारस’ पर बनी पेंटिंग 15.6 करोड़ में बिकी:काशी की आध्यात्मिक जीवन का दर्शन कराती है, एमएफ हुसैन के आर्ट वर्क की नीलामी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment