Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'रोबोटिक सर्जरी से दर्द कम, रिकवरी तेज':SGPGI में रोबोकॉप्स का आगाज, सर्जरी की हुई लाइव स्ट्रीमिंग

    1 hour ago

    1

    0

    गंभीर ऑपरेशन में रोबोटिक सर्जरी अधिक कारगर साबित हो रही है। यह तकनीक न केवल जटिल ऑपरेशन को अधिक सटीक बना रही है, बल्कि मरीजों के लिए भी सुरक्षित और कम कष्टदायक विकल्प साबित हो रही है। यह जानकारी तमिलनाडु के डॉ.विजई ने दी। वह शुक्रवार को SGPGI में रोबोकॉप्स कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। डॉ. विजई ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी का सबसे बड़ा लाभ छोटे चीरे हैं। पारंपरिक सर्जरी के मुकाबले इसमें बड़े कट लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। जिससे मरीज को कम दर्द होता है। संक्रमण का खतरा भी काफी कम हो जाता है। यही वजह है कि मरीज जल्दी स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौट पाते हैं। कम होता हैं ब्लड लॉस कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. बसंत कुमार ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी में ब्लड लॉस कम होता है। जो खासतौर पर जटिल ऑपरेशनों के दौरान बेहद महत्वपूर्ण साबित होता है। कम रक्तस्राव के कारण मरीज की स्थिति स्थिर रहती है। ऑपरेशन की सफलता दर भी बढ़ जाती है। इसके साथ ही रिकवरी का समय भी घटता है। जिससे अस्पताल में भर्ती रहने की अवधि कम हो जाती है। डॉ.बसंत ने कहा कि सर्जन को शारीरिक थकान कम होती है। सर्जन रोबोटिक कंसोल पर बैठकर ऑपरेशन को नियंत्रित करता है, जिससे लंबे समय तक चलने वाली सर्जरी में भी एकाग्रता बनी रहती है। इससे ऑपरेशन की गुणवत्ता और परिणाम बेहतर होते हैं। इस तकनीक में मिलने वाला थ्री-डी हाई-डेफिनिशन विजन सर्जन के लिए बेहद उपयोगी साबित होता है। इसके जरिए शरीर के अंगों और नसों को कई गुना बड़ा और स्पष्ट देखा जा सकता है। इससे सटीकता बढ़ती है और गलती की संभावना काफी कम हो जाती है
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में शराब पीने से तीन की मौत:परिजनों का अस्पताल में हंगामा, सरकारी ठेके से खरीदी थी देशी शराब
    Next Article
    लखनऊ में साइन बदलकर बैंक से रुपए हड़पने की साजिश:फर्जी डायरेक्टर्स ने लिखा बैंक को लेटर, हजरतगंज में हाई प्रोफाइल फ्रॉड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment