Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में गोली मारकर छोटे भाई को मार डाला:मंगेतर चीखते हुए बोली- एक बार चेहरा दिखा दो, पुलिस से झड़प के बाद उठी अर्थी

    1 day ago

    1

    0

    सात जन्मों का रिश्ता निभाने का वादा करने वाले सत्यप्रकाश उर्फ शुभम शर्मा (23) की हत्या के बाद उसकी मंगेतर फुट-फुटकर रोई। वह बार-बार शुभम का चेहरा दिखाने की जिद करती रही। परिजन उसे पकड़कर ढांढस बंधाते रहे। मंगलवार दोपहर के समय, जहां ब्रह्मभोज की तैयारियां चल रही थी, सौ से अधिक रिश्तेदार-पटीदार जुटे थे। वहां घटना के बाद हर तरफ चीख पुकार की आवाज आ रही थी। गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धूषण बड़की रेतवाहिया गांव में मंगलवार को कुछ ऐसा दृश्य देखने को मिला। मां के ब्रह्मभोज के दिन ही 2 सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। बात बिगड़ती चली गई। तभी बड़े भाई दुर्गविजय शर्मा ने कमर से तमंचा निकालकर छोटे भाई शुभम के सीने में गोली मार दी। छोटा भाई वहीं गिरकर तड़पने लगा। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। नाराज परिजनों ने बड़े भाई के घर पर हमलार कर तोड़फोड़ की। इस दौरान उसकी पत्नी को भी जमकर पीट दिया। जिसे पुलिस ने सीएचसी पर भर्ती कराया। 3 तस्वीरें देखिए… संपत्ति की वजह से परिवार में शुरू हुआ विवाद कोमल शर्मा की चार बेटे हैं। इसमे बड़ा दुर्गविजय, श्यामू, सोनू और सबसे छोटा शुभम शर्मा था। कोमल शर्मा छोटे बेटे शुभम को बहुत मानते थे। दुर्गविजय को यह बात बुरी लगती थी। इसको लेकर आए दिन विवाद होता था। एक एकड़ कीमती जमीन कोमल के नाम थी। जिसको लिखवाने के लिए दुर्गविजय बार-बार प्रयास करता था। उसे लगता था कि कहीं पिता कीमती जमीन शुभम के नाम न लिख दें। इसको लेकर 10 साल पहले विवाद हुआ। तब पंचायत हुई और पुस्तैनी मकान दुर्गविजय और सोनू को मिल गया। गांव में ही नया मकान बनवाकर कोमल पत्नी और अपने दो बेटे श्यामू व शुभम को लेकर रहने लगे। दुर्गविजय की दो बेटियां है। उसके घर में ही उसकी पत्नी राधा श्याम ज्वेलरी शॉप खोलकर चला रही थी। उसके काम में उसकी दो बेटियां 20 साल की सलोनी और 18 साल की रेनू साथ देती थी। इसके अलावा दुर्गविजय ऑटो चलाता था। उसी घर में सोनू ने बारबर की दुकान भी खोली थी। 10 साल पहले कोमल पर चाकू से हमला हुआ था। इसके पीछे भी दुर्गविजय का नाम सामने आया था। इसलिए परिवार के बीच और दूरियां बढ़ती चली गईं। मां की मौत के बाद बढ़ा झगड़ा शुभम का गोरखनाथ मंदिर से 9 मई को एक लड़की से इंगेजमेंट हुआ था। इसके बाद 6 फरवरी 2027 शादी की डेट निर्धारित की गई थी। इस प्रोग्राम में दुर्गविजय को नहीं बुलाया गया था। इससे वह काफी नाराज था। इसी बीच 25 मई को कोमल की पत्नी सावित्री की बीमारी से मौत हो गई। अंतिम संस्कार के बाद घर का कार्यक्रम था, उसमे दुर्गविजय को नहीं बुलाया गया। तब उसने अपने घर पर ही वह कार्यक्रम किया। 30 जून का 10वां था। इस दिन सभी लोग बाल बनवा रहे थे। तभी दुर्गविजय भी वहां पहुंचा, जबरदस्ती उसने भी सबके साथ बाल बनवाया। मंगलवार को ब्रह्मभोज था, उसमे भी दुर्गविजय को नहीं बुलाया गया। तभी उसके गांव के लोगों ने कहा कि घर जाकर बात कर लो, या फिर अलग से ब्रह्मभोज करो। इसपर मंगलवार को ब्रह्मभोज वाले दिन सुबह करीब 11:45 बजे दुर्गविजय की पत्नी राधा कार्यक्रम में पहुंच गई। घर पर पूजा पाठ चल रहा था, सभी रिश्तेदार और पटीदार जुटे थे। इस दौरान राधा को देखकर परिजनों ने नाराजगी व्यक्त की। तब राधा ने फोन कर दुर्गविजय को सारी बात बताई। इसके बाद दुर्गविजय भी वहां पहुंचा। वहां पर शुभम और दुर्गविजय में विवाद शुरू हो गया। तभी दुर्गविजय ने तमंचा निकालकर शुभम के सीने में गोली मार दी। पुलिस से झड़प के बाद अंतिम संस्कार हुआ शुभम के शव का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शाम करीब 5 बजे शव सफेद कपड़े में लपेट कर गांव लाया गया। जवान बेटे का शव देखकर पिता कोमल की तबीयत बिगड़ने लगी। सभी रिश्तेदारों ने उन्हें संभाला। इसके बाद मझले बेटे श्यामू रिश्तेदारों और गांव के लोगों के साथ शव का अंतिम संस्कार करने पिपराइच के घाट की तरफ निकला। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स भी साथ में चल रही थी। अचानक रास्ते में सैकड़ों ग्रामीण परिजनों के साथ शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस से झड़प भी हुई। परिजन सीएम को बुलाने की मांग कर रहे थे। पुलिस के आश्वासन देने पर करीब आधे घंटे बाद वे शव लेकर दाह संस्कार करने के लिए रवाना हुए। घाट पर श्यामू ने छोटे भाई का दाह संस्कार किया। अब पूरा मामला पढ़िए… जंगल धूषण बड़की रेतवाहिया गांव में कोमल शर्मा रहते हैं। उनकी पत्नी सावित्री देवी की 16 दिन पहले मौत हो गई थी। मंगलवार को परिवार उनका तेरहवीं संस्कार कर रहा था। दोपहर करीब 12:30 बजे सावित्री के बड़े बेटे दुर्गविजय शर्मा और छोटे बेटे भाई शुभम के बीच ब्रह्मभोज में खर्च होने वाले रुपए को लेकर झगड़ा हो गया। धीरे-धीरे बात बढ़ती गई और दुर्गविजय मारपीट पर उतारू हो गया। गुस्से में आकर दुर्गविजय शर्मा ने छोटे भाई शुभम को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। घरवाले उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी भाई दुर्गविजय की तलाश की जा रही है। चार भाइयों ने मिलकर किया था ब्रह्मभोज का इंतजाम गांववालों ने बताया कि इस परिवार में 4 भाई थे। सबसे बड़ा दुर्गविजय है। फिर श्यामू, सोनू और सबसे छोटा शुभम था। दुर्गविजय गांव में 500 मीटर दूरी पर अलग घर बनाकर अपने परिवार के साथ रहता है। उसके साथ छोटा भाई सोनू भी रहता है। इसके अलावा श्यामू और शुभम अपने पिता कोमल शर्मा के अलग घर में रहते थे। चारों ने मिलकर ब्रह्मभोज का इंतजाम किया था। मां की मौत के बाद मंगलवार को ब्रह्मभोज का कार्यक्रम रखा गया था। घरवाले शोक में डूबे थे। लेकिन, आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई की जान चली गई। मां के ब्रह्मभोज वाले दिन हुई इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। शुभम प्रॉपर्टी का काम करता था शुभम प्रॉपर्टी डीलर था। मई महीने में गोरखनाथ मंदिर में उसकी इगेंजमेंट हुई थी। जबकि आरोपी बड़ा भाई दुर्गविजय ऑटो चलाता था। वारदात के बाद दुर्गविजय की पत्नी की हालत भी बिगड़ गई। उसे सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद पुलिस सुरक्षा में उसे रखा गया है। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि चचेरे भाई मनोज शर्मा की तहरीर पर आरोपी दुर्गविजय शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी के परिजनों और साले को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की 3 टीमें आरोपी दुर्गविजय की तलाश में जुटी हैं। आरोपी के घर और दुकान में तोड़फोड़ आरोपी दुर्गविजय गांव में परिवार से अलग घर बनवाकर रहता था। यह घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर है। उसके साथ छोटा भाई सोनू भी रहता था। इसके अलावा श्यामू और शुभम पिता कोमल शर्मा के साथ रहते थे। दुर्गविजय ने अपने घर पर ही बारबर (नाई) की दुकान खोली थी। घटना के बाद नाराज लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ कर दी। सुरक्षा के लिहाज से वहां भी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में अभ्यर्थियों के मुंह में मेटल डिटेक्टर डालकर चेकिंग:2 दिनों में 4.69 लाख अभ्यर्थियों ने सिपाही भर्ती परीक्षा छोड़ी, 5 नकलची पकड़े गए
    Next Article
    अखिलेश की बेटी की अफवाह उड़ाने वाले खोजे गए:UP के सभी DM करेंगे 'कुर्सी योग'; थाने में बुरी तरह फैला लवेरिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment