Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में ग्लूकोमा जागरूकता अभियान शुरू:समय पर आंखों की जांच कराने की अपील, बीमारी से सतर्क रहने की सलाह

    14 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में वर्ल्ड ग्लूकोमा वीक (8 से 14 मार्च) के अवसर पर कैंट रोड स्थित राज आई हॉस्पिटल की ओर से लोगों को ग्लूकोमा (काला मोतिया) के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लोगों को इस बीमारी के लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि ग्लूकोमा आंखों की गंभीर बीमारी है, जो धीरे-धीरे आंखों की रोशनी को प्रभावित करती है। शुरुआती चरण में इसके स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते, इसी कारण इसे “साइलेंट विजन थीफ” भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उपचार न होने पर यह बीमारी स्थायी रूप से दृष्टि को नुकसान पहुंचा सकती है। अधिक उम्र के लोगों को नियमित जांच की सलाह डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि 40 साल से अधिक उम्र के लोगों, मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित मरीजों तथा जिनके परिवार में पहले से ग्लूकोमा का इतिहास रहा हो, उन्हें नियमित रूप से आंखों की जांच करानी चाहिए। समय रहते बीमारी की पहचान होने पर उपचार के माध्यम से आंखों की रोशनी को सुरक्षित रखा जा सकता है। समय-समय पर जांच कराने की अपील की अभियान के दौरान अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुनील वर्मा और डॉ. संध्या यादव ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ग्लूकोमा से बचाव के लिए समय-समय पर आंखों की जांच कराना जरूरी है। साथ ही लोगों से अपील की कि आंखों से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें और चिकित्सक से परामर्श लेकर समय पर उपचार कराएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में लाइन बाजार थाना प्रभारी निलंबित:एसएसपी ने काम में लापरवाही पर की कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
    Next Article
    कन्नौज में पुलिस चौकी के बाहर 5 लाख की चोरी:स्कूटी की डिग्गी से रुपए निकाले, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment