Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीबीआई इंस्पेक्टर बनकर की ठगी:रिटायर्ड क्लर्क से 5.40 लाख की ठगे, जांच के नाम पर खाते में जमा कराए रुपए

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा में साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है, जिसमें खुद को सीबीआई का इंस्पेक्टर बताने वाले ठग ने नगर पालिका से रिटायर क्लर्क को डराकर 5 लाख 40 हजार रुपये ठग लिए। ठग ने दिल्ली में आधार कार्ड के दुरुपयोग की शिकायत दर्ज होने की बात कहकर कार्रवाई का डर दिखाया और करीब नौ दिनों तक फोन और व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए पीड़ित को गुमराह करता रहा। बाद में जांच के नाम पर बैंक खाते में रुपये जमा करा लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीबीआई इंस्पेक्टर बनकर फोन किया इटावा के नौरंगाबाद स्थित एसडी फील्ड निवासी मुकेश कुमार सक्सेना नगर पालिका परिषद से अगस्त 2025 में क्लर्क पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने साइबर थाने में दी शिकायत में बताया कि आठ फरवरी को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को दिल्ली स्थित सीबीआई का इंस्पेक्टर विशाल शर्मा बताया और कहा कि उनके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया है। कार्रवाई का डर दिखाया आरोपी ने मुकेश कुमार से कहा कि आधार कार्ड के दुरुपयोग के मामले में दिल्ली में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज है और इसकी जांच चल रही है। उसने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर बेहद भरोसे के साथ बातचीत की और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया। इस दौरान वह कई बार फोन कॉल के साथ-साथ व्हाट्सएप वीडियो कॉल भी करता रहा, जिससे पीड़ित को उसकी बातों पर भरोसा हो गया। जांच के नाम पर खाते में जमा कराए रुपए ठग ने कहा कि जांच प्रक्रिया पूरी करने के लिए रकम खाते में जमा कराकर सत्यापन कराना होगा। आरोपी के कहने पर मुकेश कुमार ने 17 फरवरी को बताए गए बैंक खाते में चेक के माध्यम से 5 लाख 40 हजार रुपए जमा कर दिए। इसके बाद जब उन्होंने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका फोन बंद मिला। कई बार कोशिश करने के बाद भी जवाब न मिलने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। साइबर थाने में दर्ज हुई शिकायत ठगी का पता चलने के बाद मुकेश कुमार तुरंत साइबर थाने पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। साइबर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और संबंधित बैंक खाते तथा मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी के मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है और किसी भी अज्ञात व्यक्ति को बैंक या निजी जानकारी नहीं देनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में दारोगा भर्ती परीक्षा 14-15 मार्च को:9 केंद्रों पर होगी परीक्षा, नकल रोकने के पुख्ता इंतजाम
    Next Article
    उन्नाव के आनंद घाट पर 'सार्वजनिक होली गंगामेला':महाआरती और फूलों की होली रही मुख्य आकर्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment