Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में गरज के साथ बारिश के आसार:बादल छाएं, हल्की बूंदा-बांदी हुई, लोग बोले- ठंडा- ठंडा महसूस हो रहा

    2 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में शुक्रवार की सुबह मौसम में बदलाव देखा गया। आसमान में काले बादल छाएं हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। हालांकि उमस भी महसूस की जा रही है। आज सुबह हल्की बूंदा- बांदी भी हुई है। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। 20 से लेकर 22 मार्च तक गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। तापमान में हुई गिरावट वहीं तापमान में भी 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है। आज का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री के आसपास रहने की सम्भावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक से दो दिनों के अंदर आंधी और गरज- चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं कुछ जगहों पर तेज बौछारें पड़ने की संभावना भी है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहेंगी। पूनम बोलीं- बारिश हो जाए तो मजा आ जाए पूनम वर्मा ने बताया- आज मौसम बहुत सुहावना है। ठंडा-ठंडा फील हो रहा है। बहुत अच्छा लग रहा है। लेकिन जब हवा नहीं चल रही तो उमस महसूस हो रहा है। बारिश जैसा मौसम बना हुआ है। बारिश हो जाए तो मजा आ जाए। हनुमान जायसवाल ने बताया- आज सुबह से ही बादल छाएं हुए हैं। आज गर्मी कम लग रही है। हल्की बारिश से राहत मिली है। और तेज हो जाएगी तो अच्छा रहेगा। धूप कम होने से बाहर निकलना आसान हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने दी चेतावनी वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से चेतावनी भी दी गई है। डॉ. बीके सुमन का कहना है कि ऐसे बदलते मौसम में सबसे ज्यादा सेहत का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने ठंडा- गरम खाने से बचने, बासी खाना न खाने, फुल कपड़ें पहनने और ज्यादा से ज्यादा लिक्विड चीजों का सेवन करने का सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में कुट्टू की पकौड़ी खाने से 4 लोग बीमार:फूड पॉइजनिंग होने से उल्टी और पेट दर्द, जांच जारी
    Next Article
    झांसी में 20Km की रफ्तार से चल रही ठंडी हवा:नए पश्चिमी विझोभ से आज और कल बारिश का अलर्ट, पारा 5 डिग्री तक गिर सकता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment