Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में 20Km की रफ्तार से चल रही ठंडी हवा:नए पश्चिमी विझोभ से आज और कल बारिश का अलर्ट, पारा 5 डिग्री तक गिर सकता है

    2 hours ago

    2

    0

    झांसी में मौसम खराब हाे गया है। शुक्रवार सुबह से बादल छाए हैं और 15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से सर्द हवाएं चल रही है। इससे ठंडक महसूस हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नए पश्चिमी विझोभ एक्टिव होने की वजह से आज और कल बारिश होने की संभावना है। साथ ही हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर तक पहुंच सकती है। इससे तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 0.7 डिग्री गिरकर 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा। आज का तापमान 4 डिग्री गिरकर 32 डिग्री पहुंचने की संभावना है। तेज धूप से राहत मिली फरवरी महीने की शुरूआत से ही तापमान में बढ़ाेत्तरी होने लगी थी। 16 फरवरी को झांसी का तापमान 31.4 डिग्री पहुंच गया। 18 फरवरी को मौसम ने करवट ले ली और दो दिनों तक रिमझिम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई। मगर मार्च महीने के शुरूआत से ही पारा तेजी से बढ़ने लगा। 5 मार्च को पारा 36 डिग्री के पार पहुंच गया था। जो सामान से 5 डिग्री ज्यादा था। दिन में तेज धूप चुभने लगी थी। लोग धूप से बचने के लिए तरह-तरह के जतन करने लगे थे। मगर अब नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार से ही सर्द हवाएं चल रही हैं। रात में ग्रामीण क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। फसलों के लिए नुकसान आंधी और बारिश का अलर्ट होने की वजह से किसान परेशान है। उनकी सरसो, चना, मटर, मसूर समेत अन्य फसलें पककर खेत में खड़ी है। अगर बारिश होती है तो फसलों को नुकसान पहुंचेगा। बारिश को देखते हुए किसान अपनी फसलों को तेजी से कटाई-मढ़ाई कराकर सुरक्षित स्थान पर रखने की कोशिश में जुटे हैं। ओले भी गिर सकते हैं भरारी कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से पूरे प्रदेश में मौसम खराब हो गया है। झांसी में आज और कल बारिश और आंधी चलने की संभावना है। शुक्रवार सुबह से 15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही है। इसकी गति बढ़कर 50 किलोमीटर तक पहुंच सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में गरज के साथ बारिश के आसार:बादल छाएं, हल्की बूंदा-बांदी हुई, लोग बोले- ठंडा- ठंडा महसूस हो रहा
    Next Article
    मिशन शक्ति 5.0: खीरी में महिलाओं-छात्राओं को किया जागरूक:सुरक्षा, अधिकारों और कानूनों की दी गई जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment