Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार:बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने राजनीतिक दबाव का आरोप लगाया

    19 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, उनके खिलाफ 11 फरवरी 2026 को सफदरगंज थाने में एक महिला को धमकी देने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मनोज यादव को तब हिरासत में लिया गया जब वे अपने कुछ साथियों के साथ क्षेत्र से गुजर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस घटना से जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस बीच, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र (नरेश) वर्मा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि यह मामला राजनीतिक दबाव में दर्ज किया गया और कार्रवाई में जल्दबाजी की गई। वर्मा ने आरोप लगाया कि रात में एफआईआर दर्ज कर सुबह 9 बजे तक कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई और 10 बजे चालान कर दिया गया, जो पूरी प्रक्रिया पर संदेह पैदा करता है। उन्होंने इसे राजनीतिक रूप से प्रेरित कार्रवाई बताया। उल्लेखनीय है कि मनोज यादव पिछले दो दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता बताए जा रहे थे। उनकी पत्नी ने गोमती नगर थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भी उनकी स्थिति को लेकर चिंता बनी हुई थी, जो बाराबंकी में उनकी गिरफ्तारी के साथ समाप्त हुई। पुलिस ने फिलहाल कहा है कि यह कार्रवाई विधिक प्रक्रिया के तहत की गई है। हालांकि, इस मामले पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में राजनीतिक माहौल और गर्म होने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में वेलेंटाइन डे पर चला चेकिंग अभियान:पुलिस ने गुलाबवाड़ी- कंपनी गार्डन की तलाशी ली, शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी
    Next Article
    गोरखपुर में हाइटेंशन टावर पर चढ़ा युवक:परिवार से नाराज था, घंटों मशक्कत बाद पुलिस ने नीचे उतारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment