Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में हज-2027 के लिए आवेदन शुरू:20 जुलाई तक मौका, पासपोर्ट समेत जरूरी डॉक्यूमेंट रखें तैयार

    12 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर से हज यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज सत्र 2027 (1448 हिजरी) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक हज यात्री 20 जुलाई तक अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। गोरखपुर के हज यात्रियों को आवेदन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। नेहाल अहमद ने बताया कि यात्री हज कमेटी ऑफ इंडिया के ऑनलाइन पोर्टल और ‘हज सुविधा’ मोबाइल एप के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही ई-सुविधा केंद्र और साइबर कैफे से भी फॉर्म भरने की सुविधा मिलेगी। हाथ से बने पासपोर्ट नहीं होंगे मान्य हज-2027 के लिए आवेदन करने वालों को पासपोर्ट से जुड़े नियमों का खास ध्यान रखना होगा। आवेदन के लिए मशीन रीडेबल पासपोर्ट अनिवार्य किया गया है। पासपोर्ट 20 जुलाई 2026 या उससे पहले जारी होना चाहिए। साथ ही उसकी वैधता 31 दिसंबर 2027 तक होना जरूरी है। आवेदन प्रक्रिया के दौरान यात्रियों को सफेद बैकग्राउंड की पासपोर्ट साइज फोटो, पासपोर्ट के पहले और आखिरी पेज की कॉपी, पता प्रमाण पत्र, कैंसिल चेक या बैंक पासबुक की कॉपी अपलोड करनी होगी। जल्दबाजी में फॉर्म न भरें, पहले पढ़ लें नियम हाजी मुहम्मद वसीम ने गोरखपुर के हज यात्रियों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले सभी गाइडलाइन को ध्यान से पढ़ लें। आवेदन जमा होने के बाद केवल मृत्यु या गंभीर बीमारी जैसी परिस्थितियों में ही फॉर्म रद्द किया जा सकेगा। दूसरे कारणों से आवेदन वापस लेने पर निर्धारित शुल्क की कटौती होगी। हज-2027 के लिए चयनित यात्रियों को 10 अगस्त तक पहली किस्त के रूप में 1 लाख 52 हजार 300 रुपये जमा करने होंगे। हज कमेटी ने गोरखपुर के इच्छुक यात्रियों से अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए जल्द आवेदन पूरा करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर को मिलेगा नया बाईपास:92 करोड़ की परियोजना को मंजूरी, 400 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित
    Next Article
    महोबा में लकड़ी टाल संचालक के घर चोरी:3 लाख कैश, 1 किलो चांदी पार, चोर छोड़ गए चप्पल और चाबियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment