Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में हर महीने 5000 टन मूंगफली की खपत:कागजों में नजर आता है केवल 650 टन; मंडी समिति को नुकसान

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में मूंगफली की वास्तविक खपत और मंडी के रिकॉर्ड में दर्ज आवक को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मंडी समिति के रिकॉर्ड में हर महीने अधिकतम करीब 650 टन मूंगफली की आवक दर्ज है, जबकि कारोबारियों का दावा है कि जिले में हर महीने करीब 5000 टन तक मूंगफली की खपत होती है। राज्य कर विभाग की ओर से मूंगफली कारोबार में टैक्स चोरी पकड़े जाने के बाद मामला सामने आया है। विभाग ने कोल्ड स्टोरेज पर छापा मारकर टैक्स चोरी का खुलासा किया था। कुछ कारोबारियों ने टैक्स और पेनाल्टी भी जमा की है। रोज 150 से 180 टन खपत का दावा गोरखपुर में मूंगफली की बड़े पैमाने पर खपत होती है। जिले में नमकीन बनाने की कई फैक्ट्रियां हैं। इसके अलावा कई अन्य कारोबारों में भी मूंगफली का इस्तेमाल होता है। कारोबारियों के मुताबिक, रोज कई ट्रक मूंगफली जिले में पहुंचती है। एक व्यापारी ने बताया कि जितना माल रोज आता है, उसकी तुलना में काफी कम मात्रा कागजों में दर्ज होती है। कारोबारियों का दावा है कि रोज करीब 150 से 180 टन मूंगफली की खपत होती है। इस हिसाब से हर महीने खपत करीब 4500 से 5400 टन तक पहुंचती है। मंडी समिति को भी नुकसान का अनुमान मंडी समिति के रिकॉर्ड के मुताबिक अलग-अलग महीनों में 200 से 650 टन तक मूंगफली की आवक दर्ज हुई है। जबकि कारोबारियों के दावे इससे कई गुना ज्यादा हैं। ऐसे में वास्तविक आवक और रिकॉर्ड में दर्ज मात्रा के बीच बड़ा अंतर सामने आ रहा है। मंडी समिति को आने वाली मूंगफली पर करीब 1.5 प्रतिशत शुल्क मिलना चाहिए। आवक कम दर्ज होने से समिति को राजस्व का नुकसान होने की आशंका है। राज्य कर विभाग की कार्रवाई के बाद अब मंडी समिति ने भी मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। राज्य कर विभाग से मांगी कारोबारियों की जानकारी मंडी सचिव ने राज्य कर विभाग को पत्र लिखकर मूंगफली कारोबारियों के खिलाफ अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी है। साथ ही कार्रवाई की जद में आए कारोबारियों के नाम और टैक्स चोरी से जुड़ा विवरण भी मांगा गया है। मंडी समिति का कहना है कि राज्य कर विभाग से मिले डेटा के आधार पर आगे टैक्स और पेनाल्टी की कार्रवाई की जाएगी। मंडी समिति के नियमों के तहत करीब 10 गुना तक पेनाल्टी लगाए जाने का प्रावधान है। जानिए किस महीने में कितने टन मूंगफली की आवक दर्ज है
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती के शव का 39 घंटे बाद हुआ पोस्टमार्टम:हरदोई में चेहरे पर मिले 2 चोट के निशान, प्रेमी व परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, किशोर घायल:चारपाई पर बैठे युवक के पिस्टल निकालते ही फायर हुआ, पेट में लगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment