Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में हरियाली तीज मेला का पोस्टर लांच:सांसद रवि किशन 4 जुलाई को करेंगे ओपनिंग, फैशन, डेकोर के आइटम्स होंगे उपलब्ध

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में अग्रवाल महिला मंडल ओर से चार जुलाई को सुबह 11 बजे से विजय चौक स्थित एडी माल के सरोवर पोर्टिको हॉल में ऐश्प्रा हरियाली तीज मेला-2026 का आयोजन किया जाएगा। जिसकी पोस्टर लॉन्चिंग गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे किया गया। इस दौरान जानकारी देते हुए क्लब की फाउंडर प्रेसिडेंट सुधा मोदी ने बताया कि मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद रवि किशन शुक्ल और विशिष्ट अतिथि महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव करेंगे। साथ ही समापन कुलपति गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रो. पूनम टंडन करेंगी। आयोजन में खरीदारी के लिए आकर्षक स्टाल, पारंपरिक और आधुनिक उत्पादों की प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मनोरंजक गतिविधियां और स्वादिष्ट व्यंजनों की विशेष व्यवस्था रहेगी। पांच महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा उन्होंने बताया कि इस मेले में अलग-अलग क्षेत्र की पांच महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए दो सिलाई केंद्र खोला जा रहा है, जिसके लिए सिलाई मशीन भी सांसद रवि किशन के हाथों सौंपी जाएगी। इसके अलावा एक दिव्यांग बच्ची का फ्री ऑपरेशन भी करवाया जाएगा। वहीं 20 मरीजों का फ्री में आंख का ऑपरेशन भी करवाया जाएगा। साथ ही पांच ऐसे स्टॉल लगाएं जा रहे हैं जो सामाजिक सेवा को समर्पित होंगे। हर उम्र की लोगों के लिए फायदेमंद क्लब की प्रेसिडेंट शोभा अग्रवाल ने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और महिलाओं के उत्साह का प्रतीक पर्व है। अग्रवाल महिला मंडल का प्रयास है कि यह आयोजन सामाजिक मेल-मिलाप, सांस्कृतिक विरासत और पारिवारिक आनंद का यादगार मंच बने। उन्होंने कहा कि मेले में हर आयु और लोगों के लिए विशेष आकर्षण रखे गए हैं। सचिव मिताली जालान ने बताया कि मेले में शहर के प्रतिष्ठित व्यापारिक प्रतिष्ठानों के स्टाल लगाए जाएंगे। महिलाओं के लिए विशेष शॉपिंग जोन, बच्चों के लिए मनोरंजन गतिविधियां और विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। तैयारी अंतिम चरण में प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर प्राची जैन ने बताया कि आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंचीय प्रस्तुतियों में तीज की पारंपरिक झलक के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पूरे सभागार को हरियाली तीज की थीम पर सजाया जाएगा ताकि आगंतुकों को उत्सव का पारंपरिक वातावरण महसूस हो। स्थानीय उद्यमियों को मिलेगा मंच दीपाली अग्रवाल ने कहा कि मेले में महिलाओं के उद्यम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमियों को भी मंच दिया जा रहा है। इससे स्थानीय उत्पादों को पहचान मिलेगी और महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन मिलेगा। आधुनिक फूड स्टॉल पर मिलेंगे स्वादिष्ट व्यंजन रीता अग्रवाल ने कहा कि आने वाले लोगों के लिए स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजनों के साथ आधुनिक फूड स्टाल भी उपलब्ध रहेंगे। मेले में परिवार के सभी सदस्य पूरे दिन मनोरंजन और खरीदारी का आनंद उठा सकेंगे। शहरवासियों से की अपील एडिटर साधना अश्विनी अग्रवाल और समता अग्रवाल ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी है। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में शामिल होने की अपील की। इस दौरान शालिनी अनुराग, मंजू अग्रवाल, रश्मि बंका और अन्य मेंबर्स मौजूद रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में विधायक ने मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया:जिले के पत्रकारों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, बोले- मीडिया लोकतंत्र का एक सशक्त स्तंभ
    Next Article
    बदायूं में भारी बारिश से जलभराव:शहर के कई इलाकों में सड़कें तालाब बनीं, यातायात प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment