Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में निवेश के नाम पर 10 लाख की ठगी:हर महीने 5 से 10% मुनाफे का लालच देकर जाल में फंसाया, बाद में मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया

    1 day ago

    1

    0

    सहारनपुर में वनटच एकेडमी में निवेश के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार का आरोप है कि गांव नल्हेड़ा निवासी संदीप कुमार ने निवेश पर हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफा देने का भरोसा दिलाया था। उसके कहने पर राजेंद्र ने 19 दिसंबर 2025 को 10 लाख रुपये निवेश किए। मुनाफा मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजेंद्र कुमार ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है। संदीप पहले से उसका परिचित था। उसने राजेंद्र को वनटच एकेडमी के बारे में बताया और निवेश करने पर हर महीने 5 से 10 प्रतिशत तक मुनाफा मिलने की बात कही। भरोसे में आकर राजेंद्र ने 10 लाख रुपये लगा दिए। रिश्तेदारों और दोस्तों से उधार लेकर जुटाए रुपये राजेंद्र के मुताबिक, उसने निवेश के लिए परिजनों, रिश्तेदारों और दोस्तों से रकम उधार ली थी। उसे उम्मीद थी कि निवेश से मिलने वाले मुनाफे से आर्थिक स्थिति सुधरेगी और वह उधार चुकाने में भी सक्षम होगा। लेकिन तय समय पर मुनाफा नहीं मिला। आरोप है कि जब राजेंद्र ने संदीप से रुपये मांगे तो उसने कंपनी में समस्या होने की बात कहकर अगले महीने भुगतान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी रकम नहीं मिली। बार-बार पैसे मांगने पर संदीप ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। गिरोह बनाकर लोगों को फंसाने का आरोप पीड़ित ने शिकायत में आरोप लगाया कि जानकारी करने पर उसे पता चला कि संदीप का एक गिरोह है, जो अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों से निवेश कराता है। उसने यह भी आरोप लगाया कि गिरोह क्रिप्टो के माध्यम से लोगों का पैसा विदेश भेजता है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। उधार देने वाले मांग रहे रकम राजेंद्र का कहना है कि जिन लोगों से उसने उधार लेकर पैसे निवेश किए थे, वे अब अपनी रकम वापस मांग रहे हैं। निवेश की गई राशि नहीं मिलने के कारण वह आर्थिक परेशानी का सामना कर रहा है। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है। राजेंद्र की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब मामले में निवेश, रकम के लेनदेन और धोखाधड़ी के आरोपों की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी:140 की रफ्तार में आंधी आएगी, अफसरों को 24 घंटे अलर्ट पर रखा गया
    Next Article
    गोरखपुर में ई-रिक्शा में सवारी बनकर करते थे मोबाइल चोरी:12 फोन के साथ तीन गिरफ्तार; फोन मांगने पर यात्री को दी धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment