Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में झमाझम बारिश शुरू:तेज ठंडी हवाओं से गर्मी से मिली राहत, दोपहर में निकली थी चिलचिलाती धूप

    4 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में दिन भर खिली चिलचिलाती धूप के बाद शाम को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। आसमान में काले बादल छाए और तेज रफ्तार ठंडी हवाएं चलने के बाद शाम करीब 6 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे गर्मी से राहत मिली। सड़कों पर निकलने वाले लोग खुद को भीगने से बचाते आएं और जाकर वेटिंग एरिया में रुके। देखिए बरसात की तस्वीरें… वहीं दोपहर में चिलचिलाती धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था। बाहर निकलने वाले लोग छाता, दुपट्टा, गमछा और टोपी से खुद को ढक कर निकल रहे थे। साथ ही राहत के लिए पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आएं। शाम तक बदलेगा मौसम दोपहर बाद शाम तक मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में बादलों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई गई है, जिससे कुछ समय के लिए तेज धूप का असर कम हो सकता है। हालांकि उमस और गर्मी का एहसास बना रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि हाल के दिनों में हुई बारिश और बदले मौसम की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन अब मौसम फिर बदल रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में दोबारा बढ़ोतरी हो सकती है और गर्मी का असर तेज होने के आसार हैं। देखिए दोपहर की तस्वीरें... मौसम विभाग की सलाह मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खराब मौसम और तेज हवा के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने को कहा गया है। साथ ही पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की अपील की गई है। प्रशासन को भी किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा गया है। पिछले दिनों ऐसा रहा तापमान 27 अप्रैल को शहर का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 28 अप्रैल को तापमान बढ़कर 38.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इसके बाद मौसम में बदलाव आया और तापमान में गिरावट शुरू हुई। 29 अप्रैल को 35.8 डिग्री, 30 अप्रैल को 32.6 डिग्री, 1 मई को 32.3 डिग्री, 2 मई को 32.9 डिग्री, 3 मई को 33.2 डिग्री और 4 मई को 32.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं 5 मई को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी से लौटते वक्त खड़ी डीसीएम से टकराई बाइक:मैनपुरी में भाई-बहन की मौत, भांजा गंभीर; जांच जारी
    Next Article
    बारकोड पेमेंट सुविधा संग दीवानी परिसर में कैंटीन शुरू:डिजिटल पेमेंट के साथ हाईटेक हुआ दीवानी परिसर, जज ने कैंटीन का फीता काटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment