Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में BSP कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन:मंडल प्रभारी नरेश गौतम के खिलाफ पुतला दहन, निष्कासन की मांग

    1 hour ago

    2

    0

    सहारनपुर में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब सार्वजनिक हो गई है। बुधवार को मल्हीपुर रोड स्थित बसपा के मंडल कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मंडल कोऑर्डिनेटर नरेश गौतम और पदाधिकारी विजय सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने 'बसपा बचाओ, इनको हटाओ' जैसे नारे लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में लंबे समय से समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है, जिससे संगठन कमजोर हो रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मौजूदा नेतृत्व के रवैये से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। कार्यकर्ता अरविंद कुमार ने कहा कि बसपा को खड़ा करने में मान्यवर कांशीराम और बहन मायावती जैसे महापुरुषों का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेश गौतम के मनमाने निर्णयों के कारण सहारनपुर में पार्टी की स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। अरविंद कुमार ने इसे संगठन के लिए खतरा बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि नरेश गौतम को पहले भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण सहारनपुर से हटाया जा चुका है। इसके बावजूद उन्हें दोबारा जिम्मेदारी सौंप दी गई, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी और बढ़ गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में शामली जिले में भी इसी पदाधिकारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन हुआ था। ऐसे में सहारनपुर में हुआ यह प्रदर्शन बसपा के लिए एक चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यदि पार्टी नेतृत्व समय रहते स्थिति को नहीं संभालता है, तो आगामी चुनावों में इसका सीधा असर बसपा के जनाधार पर पड़ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दहेज हत्या मामले में पति को 10 साल की कैद:मऊ में चार साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर उखाड़े, डायरेक्ट लाइन जोड़ी:500 के रिचार्ज पर 2300 का बिल, बिजली विभाग को दी चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment