Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूनिवर्सिटी में रोजा रखे छात्र को दौड़ाकर पीटा:मेरठ में रंग खेलने को लेकर हुआ झगड़ा; कपड़े भी फाड़े

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में मुस्लिम छात्र को दौड़ा कर पीटा गया। उसके कपड़े फाड़ दिए। दरअसल, यूनिवर्सिटी में छात्र होली खेल रहे थे। मुस्लिक छात्र वहां से गुजर रहा था। उसने होली खेल रहे छात्रों के बीच से निकलने की कोशिश की। जिस पर विवाद हो गया। होली खेल रही छात्रों की भीड़ उसे दौड़ाने लगी, मुस्लिम छात्र भागने लगा। इस दौरान छात्रों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा। वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायत मिलने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एक छात्र को निलंबित कर दिया है। मामला शुक्रवार का IIMT यूनिवर्सिटी का है। अब पढ़िए पूरा मामला… सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 27 सेकंड का है। जिसमें छात्रों की भीड़ काली पैंट और सफेद कुर्ता पहने युवक को दौड़ा रही है। इस दौरान छात्र पकड़कर उसे पीटते हैं। इस दौरान अफरा-तफरी मच जाती है और कुछ छात्राएं भी भागते नजर आती हैं। घटना शुक्रवार की है। यूनिवर्सिटी के कुछ छात्र मुख्य ब्लॉक के ठीक सामने होली खेल रहे थे। इन छात्रों की अच्छी खासी भीड़ जमा थी। इसी दौरान एक मुस्लिम छात्र वहां से निकला। बताया जाता है कि उसने होली खेल रहे छात्रों को रोककर वहां से निकलने का प्रयास किया, जिसमें उसकी नोंकझोंक हो गई। विरोध करना इस छात्र को भारी पड़ा और उससे हाथापाई कर दी गई। यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग का छात्र है पीड़ित जिस मुस्लिम छात्र के साथ मारपीट की गई है, वह इसी यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। मारपीट के बाद वह सीधे यूनिवर्सिटी के अधिकारियों से मिला और उन्हें घटना बताई। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए, जिसमें मारपीट के एक आरोपी की पहचान होने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया। अन्य आरोपी छात्रों की हो रही पहचान यूनिवर्सिटी के अफसरों का कहना है कि इस मामले में अभी पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है। यह यूनिवर्सिटी का इंटरनल मामला है। अभी एक छात्र चिन्हित हुआ है, उसे सस्पेंड कर दिया गया है। अन्य आरोपी छात्रों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। SHO बोले- पुलिस को नहीं मिली शिकायत SHO गंगानगर अनूप कुमार सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी तो मिली है, लेकिन पुलिस के पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं पहुंची है। अगर लिखित में शिकायत आती है तो पुलिस यूनिवर्सिटी प्रशासन से बात कर आगे की कार्रवाई करेगी। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें केशव मौर्य को ब्रिटेन ने वीजा नहीं दिया, डिप्टी CM जर्मनी से लखनऊ लौट रहे; योगी ने 2.5 लाख करोड़ के निवेश जुटाए यूपी के डिप्टी सीएम यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) का दौरा रद्द कर लखनऊ लौट रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ब्रिटेन ने वीजा नहीं दिया है। इसलिए डिप्टी CM ने ब्रिटेन का दौरा कैंसिल कर दिया है। वीजा के लिए भारत सरकार की तरफ से NOC दी गई थी। फिलहाल, ब्रिटेन ने वीजा क्यों नहीं दिया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के सबसे ताकतवर IAS संजय प्रसाद केंद्र में जाएंगे:आलोक कुमार समेत 6 IAS को केंद्र ने अपनी लिस्ट में डाला
    Next Article
    गोरखपुर में कल होगा लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल:लखनऊ और इंडियन एयरफोर्स में होगी खिताबी टक्कर, देखने को मिलेगा रोमांचक मैच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment