Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में कमरे में फंदे से लटकी मिली विवाहिता:22 दिन पहले मुंबई से ससुराल लौटी थी, 15 माह की बच्ची बगल के कमरे में थी

    2 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में गोला थाना क्षेत्र के ककरही गांव में मंगलवार देर रात एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तड़के करीब तीन बजे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरअसल, ककरही निवासी सुप्रिया (28) पत्नी अजय शुक्ला का शव घर के एक कमरे में साड़ी के सहारे रोशनदान से लटका मिला। घटना के समय उनकी 15 माह की मासूम बच्ची दूसरे कमरे में थी। पति अजय शुक्ला ने पुलिस को बताया कि वह अपने माता-पिता व बहन के साथ एक तिलक समारोह में गए थे। रात करीब 11 बजे घर लौटने पर कमरे का दरवाजा बंद मिला। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतका का मायका देवरिया जिले के ग्राम जगन्नाथपुर में है। उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हुई थी। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि अभी तक उनकी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मृतका के भाई के मुंबई से आने का इंतजार किया जा रहा है। भाई ने पति के चरित्र पर लगाए आरोप मृतका के भाई धनंजय पांडेय ने फोन पर बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी वजह से सुप्रिया पिछले करीब छह माह से मुंबई में रह रही थी और 1 अप्रैल को ही ससुराल लौटी थी। उन्होंने पति के चरित्र को लेकर भी आरोप लगाए हैं। वहीं, थाना प्रभारी राकेश रौशन सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में घनश्याम मीणा ने संभाला जिलाधिकारी का पदभार:जनहित और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश
    Next Article
    मुरादाबाद में डबल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार:मुठभेड़ में पैर में गोली लगी, मुख्य आरोपी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment