Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में खुलेंगी 15 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट:स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत, CMO ने किया निरीक्षण

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 15 और ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (BPHU) स्थापित की जाएंगी। इन इकाइयों के शुरू होने से जांच, बीमारियों की निगरानी और रिपोर्टिंग की व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को ब्लॉक स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। CMO डॉ. राजेश झा ने गुरुवार को सहजनवां CHC पहुंचकर BPHU के लिए संभावित स्थान का मुआयना किया और पाली में संचालित BPHU का निरीक्षण भी किया। सहजनवां CHC में संभावित स्थान देखा CMO डॉ. राजेश झा ने सहजनवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर BPHU के निर्माण के लिए संभावित स्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से प्रस्तावित व्यवस्था और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। पाली में निरीक्षण के दौरान वहां के चेयरमैन प्रभाकर दूबे भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर CMO से चर्चा की। जिले में चार BPHU पहले से संचालित CMO ने बताया कि जिले में पाली, शिवपुर, उसवा बाबू और चौरीचौरा CHC पर BPHU पहले से स्थापित होकर संचालित हो रहे हैं। शेष 15 ब्लॉक स्तरीय इकाइयों में BPHU स्थापित करने के लिए स्थान चिन्हित करने की प्रक्रिया चल रही है। इन इकाइयों के शुरू होने के बाद ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और जांच सुविधाएं और बेहतर हो जाएंगी। तीन हिस्सों में विकसित होगा BPHU डॉ. झा ने बताया कि प्रत्येक BPHU लगभग 2500 वर्गमीटर क्षेत्र में बनाया जाएगा। इसमें बीपीएमयू, एचएमआईएस और पैथोलॉजी तीन प्रमुख हिस्से होंगे। बीपीएमयू में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ब्लॉक स्तर के अधिकारी एक साथ बैठकर काम करेंगे। एचएमआईएस के माध्यम से बीमारियों की निगरानी और रिपोर्टिंग की जाएगी। वहीं पैथोलॉजी विभाग में 73 से अधिक प्रकार की जांच की सुविधा होगी, साथ ही सैंपल ट्रांसपोर्ट और ब्लॉक क्षेत्र में होने वाली जांचों की गुणवत्ता की निगरानी भी की जाएगी। पाली CHC में उपस्थिति पंजिका भी जांची निरीक्षण के दौरान CMO ने पाली CHC की उपस्थिति पंजिका भी जांची। इस दौरान एक चिकित्सा अधिकारी सहित कुछ अन्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर CMO ने सभी से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। इसके अलावा पाली के चेयरमैन से बातचीत के दौरान BPHU तक जाने वाले रास्ते को ठीक कराने का अनुरोध भी किया, ताकि आने-जाने में लोगों को परेशानी न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भरतपुर रोड पर 3 बाइकों की टक्कर:1 में लगी आग, तीन घायल; अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    मेरठ जिलाधिकारी ने नौचंदी मेला तैयारियों की समीक्षा की:उद्घाटन और व्यवस्थाओं को गरिमा के अनुरूप करने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment