Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ जिलाधिकारी ने नौचंदी मेला तैयारियों की समीक्षा की:उद्घाटन और व्यवस्थाओं को गरिमा के अनुरूप करने के निर्देश दिए

    2 hours ago

    1

    0

    जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने नौचंदी मेले के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मेला उद्घाटन और अन्य समस्त व्यवस्थाओं को प्रांतीयकृत मेले की गरिमा के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने नौचंदी मेले को पारंपरिक भव्यता के साथ मनाने की तैयारियों से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने मेला समितियों के गठन हेतु संशोधित नामों पर चर्चा कर उन्हें अंतिम रूप देने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उद्घाटन समारोह के संबंध में निर्देश दिए गए कि समिति सदस्यों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रण पत्र समय पर उपलब्ध कराए जाएं तथा सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। बैठक में पटेल मंडप की व्यवस्थाएं, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, वाहन पार्किंग, दुकानों का आवंटन, सुरक्षा, टेंडर प्रक्रिया, स्मारिका, प्रचार-प्रसार, शौचालय, मोबाइल टॉयलेट, विद्युत सुरक्षा, प्रदर्शनी, स्टॉलों का आवंटन, झूलों की व्यवस्था, स्वास्थ्य कैंप और पटेल मंडप में सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि नौचंदी मेला एक प्रांतीयकृत मेला है और इसकी गरिमा बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नौचंदी मेला समिति/उप-समिति को अंतिम रूप देकर नियमित रूप से बैठकें आयोजित करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्य प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर) बृजेश सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त) सूर्यकांत त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत वी.एस. कुशवाहा, डीपीआरओ वीरेंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी और मेला समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में खुलेंगी 15 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट:स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत, CMO ने किया निरीक्षण
    Next Article
    रामपुर में सीबीएसई मनोविज्ञान परीक्षा संपन्न, 31 छात्र उपस्थित:सीसीटीवी से एग्जाम की निगरानी, सचल दल ने किया निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment